सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: प्रार्थना सभा की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25- ईसाई प्रार्थनासभा और धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ता। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। मौहारी बाग मोहल्ले में एक घर में ईसाई प्रार्थना सभा के साथ धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए। घर में महिलाओं और बच्चों की भीड़ देखकर धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची।
Trending Videos

महिलाओं के साथ वहां मौजूद युवक से बात की। महिलाओं ने सिर्फ प्रार्थना करने की बात बताई। घर में ईसाई धर्म से संबंधित निशान और अन्य चीजें देख युवक को पुलिस कोतवाली ले लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला मौहारी बाग निवासी ऊषा पत्नी राजेश कोरी के घर में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा चल रही थी। पड़ोसियों ने बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन शुक्ला को इसकी जानकारी दी।
इस पर वह पदाधिकारियों के साथ पहुंचे तो देखा घर में 12 से 14 महिलाएं और बच्चे थे। पूछने पर महिला ने बताया कि प्रार्थना सभा कर रही हैं किसी प्रकार का धर्मांतरण नहीं किया जा रहा है। प्रार्थना सभा कई सालों से चल रही है। ऊषा ने बताया कि उसके पति टेनरी में काम करते हैं।
धर्मांतरण की सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज पंकज शरद और बाद में कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर वहां महिला का कुवैत में रहने वाला भाई भी मिला। वह मई में घर लौटा था। पुलिस को बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि युवक कह रहा था कि वह विदेश में रहता है वहीं से कमाता और खाता है।
वह भारत का कुछ नहीं लेता। यह सुनकर पुलिस ने युवक को गाड़ी में बिठा लिया। साथ ही उसका फोन भी कब्जे में लिया है।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि अभी तक की जांच में धर्मांतरण जैसा कुछ नहीं मिला है। प्रार्थना सभा करते लोग मिले थे। हंगामा देख युवक को लाकर बिठाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-25- ईसाई प्रार्थनासभा और धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ता। स्रोत पुलिस

फोटो-25- ईसाई प्रार्थनासभा और धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ता। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed