{"_id":"697cf9242260f943940cc690","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1001-1411552-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: होटल संचालक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: होटल संचालक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फोटो-17-रामजी शर्मा (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर में स्थित एक होटल में सह संचालक की संदिग्ध हालात में देर रात तबीयत बिगड़ गई। साथ रहे तीन दोस्तों ने पहले एक निजी अस्पताल में दिखाया। सुधार न होने पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है। वहीं चर्चा है कि युवक ने शक्तिवर्धक दवा का भी सेवन किया था।
औरास थाना के भुरकुंडी गांव निवासी सूर्यभान शर्मा के अनुसार बेटे रामजी (24) ने आठ जनवरी को अब्बासपुर निवासी विकास यादव के साथ पार्टनरशिप में दोस्तीनगर में किराये पर होटल का संचालन शुरू किया था। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी तब उसने शुक्रवार सुबह घर आने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे विकास ने फोन कर बताया कि रामजी की तबीयत बिगड़ गई उसे जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना पर जब जिला अस्पताल पहुंचे तो रामजी की मौत का पता चला। पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को होटल में रामजी के साथ कानपुर निवासी तीन और युवक रुके थे और एक युवती भी आई थी। आरोप है कि इन्हीं दोस्तों ने हत्या की है। दो साल पहले रामजी की चांदनी से शादी हुई थी। बेटे की मौत से मां कृष्णा व अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटनास्थल की जांच के बाद दो डॉक्टरों के पैनल में शामिल सफीपुर सीएचसी के डॉ. राहुल वर्मा और बिछिया सीएचसी के डॉ. मुशीर अहमद ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा भी सुरक्षित किया गया है उसकी फॉरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी। शक्तिवर्धक के सेवन की चर्चा पर बताया कि अभी ऐसी पुष्टि नहीं हुई है जांच की जाएगी।
तीनों युवकों से हुई पूछताछ
कोतवाल ने बताया कि पिता की ओर से हत्या की तहरीर देने पर होटल में सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लिया गया है। साथ ही रात में रामजी के साथ रहे कानपुर निवासी तीन दोस्तों से पूछताछ की गई है। बताया है कि रात में पार्टी की थी जिसमें शराब भी पी गई थी। रात करीब 12 बजे रामजी की हालत बिगड़ी थी। एक निजी अस्पताल लेकर गए सुधार न होने पर सुबह 3:40 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos

फोटो-17-रामजी शर्मा (फाइल फोटो)।- फोटो : संवाद