{"_id":"69d800fa4f2fe56aa8024558","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1055-1483950-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस सुरक्षा के बाद भी दुष्कर्म पीड़िता लापता, पिता ने दर्ज कराई अपहरण की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस सुरक्षा के बाद भी दुष्कर्म पीड़िता लापता, पिता ने दर्ज कराई अपहरण की प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता चार साल के बच्चे को घर में छोड़कर पुलिस सुरक्षा के बीच लापता हो गई। पीड़िता के माता-पिता ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पिता ने अज्ञात के खिलाफ बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को जांच में सोशल मीडिया पर पीड़िता का एक फोटो मिला है जिसमें वह शादीशुदा दिख रही है। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फोटो असली है या किसी ने एडिट कर वायरल की है।
मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 साल की बच्ची के साथ 31 दिसंबर 2021 में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसने वर्ष 2022 में बेटे को जन्म दिया था तब उसकी उम्र महज 12 साल थी। घटना में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। पीड़िता बच्चे के साथ माता-पिता के घर रहती थी। आरोपियों ने जमानत पर छूटने के बाद पीड़िता के घर में आग लगा दी थी। इसमें पीड़िता के बच्चे के साथ उसकी छोटी बहन झुलस गई थी। दोनों का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चार महीने इलाज चला था। बाद में पीड़िता की पांच साल की तीसरी बहन तालाब में मृत मिली थी।
इसके बाद से पीड़िता के घर के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। करीब तीन साल से घर के बाहर दो पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। पिता ने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल को बेटी घर से दुकान जाने की बात कहकर निकली थी। बेटे को वह घर में ही छोड़ गई थी। उसके बाद नहीं लौटी। तलाश के बाद भी पता न चलने पर बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो वायरल हुई है जिसमें वह शादीशुदा दिख रही है। साड़ी पहने है और सिंदूर भी लगाए है। फोटो असली है या एडिट करके किसी ने वायरल की है इसकी जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश भी की जा रही है।
Trending Videos