सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: भाई तटरक्षक इंस्पेक्टर, बहन बनी कार्यालय अधीक्षक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-38-आदर्श सिंह। स्रोत परिजन
विज्ञापन
उन्नाव। कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल 2025 की परीक्षा के परिणाम में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सहित सिविल लाइन निवासी भाई-बहन का चयन हुआ है। भाई-बहन का एक साथ चयन होने पर परिजनों में खुशी है।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन मिश्रा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता प्रकाश सिंह के बेटे आदर्श सिंह और बेटी आकृति सिंह ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रकाश सिंह ने बताया कि आदर्श और आकृति ने प्रारंभिक शिक्षा शहर के आदर्श विद्या मंदिर से प्राप्त की और वहीं से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद आदर्श सिंह ने आईआईटी बीएचयू से साल 2023 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, वहीं आकृति ने फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, रायबरेली से साल 2020 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पिता ने बताया कि बेटा पहले से ही जीएसटी कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और मौजूदा समय में पुणे में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी सीजीएल परीक्षा में आदर्श सिंह का चयन ग्रेड-बी के तहत तटरक्षक इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। आकृति सिंह का चयन आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों ही बच्चे इस समय घर पर नहीं हैं। उनकी मां मीरा सिंह गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि बेटी आईटी कंपनी बेंगलुरु में नौकरी कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास है।

फोटो-40- गणेश कुमार। स्रोत परिजन
सिपाही का जीएसटी इंस्पेक्टर के लिए चयन
उन्नाव। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गणेश कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल-2025 परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका (सेंट्रल एक्साइज/जीएसटी) इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। गणेश कुमार ने बताया कि वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं, वह 2019 बैच के सिपाही हैं। बताया कि उन्हें यह सफलता तीसरी बार में मिली है, बताया कि दूसरी अटेम्प्ट में मनचाहा पद न मिलने से उन्होंने उसे छोड़ दिया था। बेटे की इस सफलता पर पिता हेमराज सिंह नागर और मां नीता देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

फोटो-38-आदर्श सिंह। स्रोत परिजन

फोटो-38-आदर्श सिंह। स्रोत परिजन

फोटो-38-आदर्श सिंह। स्रोत परिजन

फोटो-38-आदर्श सिंह। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed