{"_id":"69d800e3fd122ffd750f5837","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148297-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आंधी बारिश से टूटे तार व पोल, 22 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आंधी बारिश से टूटे तार व पोल, 22 घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो-11कादिरपुर-हैदराबाद संपर्क मार्ग पर गिरे शीशम के पेड़ में फंसे बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। आंधी-बारिश ने मियागंज और औरास क्षेत्र की बिजली व्यवस्था तहस-नहस कर दी। जगह-जगह पेड़ और टहनियां गिरने से तार टूट गए हैं। बिजली कर्मियों की मशक्कत के बाद भी 22 घंटे तक बिजली सप्लाई सामान्य नहीं हो सकी। इससे बिजली के साथ पानी का भी संकट खड़ा हो गया।
मियागंज के 60 गांवों में 22 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली
सफीपुर। बुधवार रात करीब सात बजे मियागंज क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। इससे कई जगहों पर बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली लाइन में फाल्ट से 60 गांवों की सप्लाई बाधित हो गई थी जो बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। एसडीओ मियागंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी से लाइन पर कई जगह पेड़ गिरे थे। इससे रसूलाबाद, कुरसठ, औरास फीडरों से जुड़े लगभग गांवों की सप्लाई बंद हो गई थी। रात से टीम ने फाल्ट खोजना शुरू कर दिया था। हालांकि रात होने से खोजने में समस्या आई थी। सुबह युद्धस्तर पर काम शुरू कराया गया। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
15 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
औरास। औरास में बने बिजली उपकेंद्र से जमालनगर, परौरी, हाथीखेड़ा व औरास के चार फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार शाम सात बजे तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते मियागंज से औरास आई 33 केवी लाइन पर कई जगह टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रुक-रुक कर हुई बारिश से रात को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते ग्रामीण हैंडपंपों पर पानी भरते नजर आए। जेके रामू ने बताया कि 33 केवी लाइन पर टहनियां आने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। टहनियों को हटाकर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
आंधी में दीवार पर गिरी नीम की डाल
हसनगंज। क्षेत्र के आदमपुर भाषी गांव निवासी प्रेमलाल के घर के पास लगे 30 वर्ष पुराने नीम के पेड़ की एक मोटी डाल बुधवार को आंधी बारिश के दौरान टूट कर दीवार पर गिर गई। पास में बैठे पंकज, आकाश व प्रेमावती बाल-बाल बच गए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। संवाद
Trending Videos