{"_id":"6a6e467f7ee6588961018507","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1055-1605821-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रेलर में भिड़ी डीसीएम, क्लीनर की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रेलर में भिड़ी डीसीएम, क्लीनर की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी (उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लिया तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से टकरा गई। इससे डीसीएम के क्लीनर की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया।
कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर निवासी अक्षय कुमार शर्मा (47) गांव के डीसीएम चालक सोनू के साथ क्लीनर थे। रात एक बजे गंगा एक्सप्रेसवे से दोनों प्रयागराज से डीसीएम लेकर मेरठ जा रहे थे। माखी थाना क्षेत्र के किमी संख्या 399/4 के पास आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक से ब्रेक लिया। इस पर रफ्तार तेज होने से डीसीएम पीछे से भिड़ गई। इससे अक्षय और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाॅक्टर ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई ओम शर्मा ने बताया कि पति की मौत से पत्नी प्रिया, तीन बेटियां और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। उसका पता लगाया जा रहा है।