सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 30.16 करोड़ से बनेंगी 42 किलोमीटर लंबी 24 सड़कें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय से खराब मार्गों के निर्माण की शासन ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 24 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों की लंबाई 42.98 किलोमीटर और और निर्माण पर 30.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है। मार्च तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा के दौरान विधायकों से पांच-पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की खस्ताहाल सड़कों के नवीनीकरण और कच्चे मार्गों को पक्का बनाने के लिए प्रस्ताव दिए थे। शासन ने इन प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इस योजना से जिले के करीब 150 गांवों की लगभग चार लाख आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के यातायात में सुधार के लिए नहर पटरी मार्ग का विकास
सदर विधायक के प्रस्तावों में शहर के आदर्शनगर में बनने वाला नहर पटरी मार्ग भी शामिल है। 3.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 2.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग शहर के आदर्शनगर मोहल्ले के पास उन्नाव-शुक्लागांज मार्ग को लखनऊ-कानपुर हाईवे से जोड़ेगा।
इसके बनने से हाईवे से आने-जाने वाले वाहन चालकों को जिला अस्पताल रोड और गांधीनगर तिराहा का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जाम से राहत मिलेगी और यात्रा समय बचेगा। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण उनकी पहली प्राथमिकता है और वे लगातार विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेज रहे हैं। उन्होंने नहर पटरी मार्ग को बाईपास के रूप में विकसित करने और रिंग रोड से जोड़ने के लिए फोर लेन सड़क का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।

वर्जन...
विधायकों से सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय से विस्तृत कार्ययोजना, स्टीमेट और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मांगी गई है। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।-हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विधानसभा क्षेत्र कुल मार्ग लंबाई लागत
उन्नाव सदर 4 7.16 किमी. 4.83 करोड़
सफीपुर 4 7.3 किमी. 5.28 करोड़
पुरवा 3 6.5 किमी. 4.64 करोड़
मोहान 5 7.92 किमी. 5.24 करोड़
भगवंतनगर 4 7.2 किमी. 4.77 करोड़
बांगरमऊ 4 6.9 किमी. 5.36 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed