सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पुरवा विधायक ने विकास के लिए सदन में रखे कई प्रस्ताव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
मौरावां। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे हैं। उन्होंने दही चौकी क्षेत्र से पड़ोसी जनपद रायबरेली तक 80 किमी मार्ग को फोरलेन हाईवे बनाने की मांग रखी है। उन्होंने लखनऊ-कानपुर हाईवे से सोहरामऊ से मौरावां तक फोरलेन मार्ग के लिए पूर्व में भेजे गए 1500 करोड़ के डीपीआर को स्वीकृति दिलाने की भी मांग की है।
Trending Videos

पुरवा विधायक अनिल सिंह ने बुधवार को सदन में अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा स्वीकृत की गई विकास परियोजनाओं की सराहना की। इन परियोजनाओं में 300 हेक्टेयर में डिफेंस कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और वेयरहाउस शामिल हैं। विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुरवा-रायबरेली मार्ग को फोरलेन हाईवे में बदलने का प्रस्ताव दिया। 80 किलोमीटर लंबा यहा मार्ग लखनऊ-कानपुर हाईवे के दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास पुरवा मोड से शुरू होकर पड़ोसी जनपद रायबरेली तक जाएगा। उन्होंने लखनऊ-कानपुर हाईवे से सोहरामऊ के भल्ला फॉर्म होते हुए कालूखेड़ा मौरावां तक पूर्व प्रस्तावित हाईवे की भी मंजूरी दिलाने की मांग रखी है।


नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रस्ताव स्वीकृत करने की मांग
विधायक ने पुरवा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने दो बड़ी ग्राम पंचायतों को भी नगर पंचायत में बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति देने का आग्रह किया। इन मांगों का उद्देश्य स्थानीय प्रशासन को मजबूत करना और शहरी सुविधाओं का विस्तार करना है। सिंह ने क्षेत्र में स्वीकृत डिफेंस कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और वेयरहाउस जैसी परियोजनाओं की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed