{"_id":"69975ffd8a395ae6a3009fb6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-145532-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसान के परिजनों का हंगामा, चार पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसान के परिजनों का हंगामा, चार पर हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-22- नन्हे (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
अचलगंज। हड़हा गांव में किसान नन्हे (55) का शव बुधवार को मौराही नदी के पास मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रतन के मुताबिक पिता नन्हे बुधवार की सुबह गेहूं की फसल सींचने गए थे। वह दोपहर को खाना लेने घर आ गया था। जब वापस खेत पहुंचा तो पंपसेट बंद था और पिता वहां नहीं थे। 200 मीटर दूर पड़ोसी लाला के खेत के किनारे मौराही नदी के पानी में नन्हे का शव पड़ा मिला। बाएं कंधे और पैर में लोहे जैसी गर्म धातु से जले के निशान थे, साथ ही गले में भी सूजन थी। पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुआ। इसमें मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। शरीर पर पांच चोटें भी मिली हैं। इस कारण विसरा और हृदय सुरक्षित किया गया है। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र और सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र ने परिजनों को शांत कराया।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मृतक के बेटे रामरतन की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी ने चार लोगों पर लगाए आरोप
पत्नी सुंदरी ने आरोप लगाया कि पति ने हाल ही में एक खेत खरीदा था। उस खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए गए थे जिन्हें गांव के मुन्ना लोधी, विनोद मिश्र, उसके बेटे संदीप और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित द्विवेदी ने उखाड़ दिया था। सुंदरी के अनुसार इन लोगों ने नन्हे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने पहले भी पुलिस को इस विवाद की जानकारी दी थी।
Trending Videos