सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किसानों की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-42- पवन यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों बुजुर्ग रिश्तेदार के नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार के बाद घर लाैट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटनास्थल पर बोलेरो का टूटा बंपर मिला है। इससे बोलेरो की टक्कर से हादसा होने का अनुमान है।
Trending Videos

हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के अटिया गांव निवासी राजू राठौर के चाचा रामजीवन की बीमारी से मंगलवार की दोपहर मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने भतीजा राजू राठौर (55), कासिमपुर क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी रामबालक यादव (50) और गढ़ी निवासी पवन यादव (48) के साथ बाइक से बांगरमऊ कोतवाली के नानामऊ स्थित गंगा घाट आए थे। देर शाम अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार की रात करीब नौ बजे तीनों एक ही बाइक से हरदोई लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेहटामुजावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास कोई वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। काफी देर तक हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। रात करीब 10:30 बजे इसी रास्ते से जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बेहटामुजावर थाना पुलिस ने तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
रामबालक के बेटे अखिलेश ने बताया कि तीनों लोग खेती करते थे। पति की मौत से राजेश्वरी और दो बेटों का रो-रोकर बेहाल रहा। राजू की मौत से बेटा भगौती और पत्नी राजेश्वरी, पवन की पत्नी शांति देवी, मां सरस्वती व अन्य परिजन बेहाल हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजन आ गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

फोटो नंबर-42- पवन यादव (फाइल फोटो)।

फोटो नंबर-42- पवन यादव (फाइल फोटो)।- फोटो : Archive

फोटो नंबर-42- पवन यादव (फाइल फोटो)।

फोटो नंबर-42- पवन यादव (फाइल फोटो)।- फोटो : Archive

फोटो नंबर-42- पवन यादव (फाइल फोटो)।

फोटो नंबर-42- पवन यादव (फाइल फोटो)।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed