{"_id":"69d408b49cee0912c00bcc98","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148134-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
विज्ञापन
फोटो-7-उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के साथ मौजूद मेधावी छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। चकहनुमान स्थित स्व.उमेश बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में अब नरेंद्र मोदी की शिक्षा नीति लागू है। यह नीति देश निर्माण में शिक्षित युवाओं की भूमिका को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि शिक्षित युवा अब नौकरी पाने के लिए संघर्ष नहीं करते, बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे हैं। सरकार युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए कई लाभकारी योजनाएं चला रही है।
सेवानिवृत्त बैंक के मुख्य प्रबंधक दीपक तन्खा ने छात्राओं को मधुमक्खी की तरह बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वाणी में मिठास हो पर समय आने पर डंक भी मार सकें। विद्यालय के प्रबंधक नीरज त्रिपाठी ने बच्चों के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विशाल द्विवेदी ने किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार और प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Trending Videos