{"_id":"69d4090c34868ccafb022204","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148130-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्टेम रेसिंग लिखित परीक्षा में शामिल हुए 98 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्टेम रेसिंग लिखित परीक्षा में शामिल हुए 98 बच्चे
विज्ञापन
फोटो-8-स्टेम रेसिंग परीक्षा का निरीक्षण करतीं डॉ. रचना सिंह। स्रोत:शिक्षक
- फोटो : 1
विज्ञापन
बांगरमऊ। कंपोजिट विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली में स्टेम रेसिंग प्रोग्राम के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा बांगरमऊ ब्लॉक के 100 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में कराई गई।
परीक्षा में प्राथमिक स्तर के कक्षा तीन से पांच तक के बच्चे शामिल हुए। उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। स्टेम रेसिंग परीक्षा में कुल 25 प्रश्न पूछे गए थे। डायट से पहुंची टीम में शामिल अखिलेश शुक्ल और रचना सिंह ने कंपोजिट विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली में निरीक्षण किया। यहां 155 पचपन बच्चों के सापेक्ष 98 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। रचना सिंह ने बताया कि चयनित छात्रों को दो दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद ये छात्र जिलास्तरीय स्टेम रेसिंग परीक्षा में भाग लेंगे।
इसके बाद अखिलेश शुक्ल और रचना सिंह प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर कस्बा पहुंचे। वहां स्कूल चलो अभियान रैली में भी भाग लिया। रैली में शिक्षक शशांक चौहान, गीता यादव और देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश वर्मा, कौशलेंद्र पाल और ठाकुर प्रसाद भी भी शामिल रहे।
ये है स्टेम परीक्षा
स्टेम रेसिंग लिखित परीक्षा कक्षा तीन से आठ तक छात्रों के लिए कराई जाती है। यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) विषयों पर केंद्रित है। इसमें आमतौर पर 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, जो 100 अंकों (4 अंक सही, -2 गलत) के होते हैं। यह परीक्षा टीम वर्क, कार डिज़ाइन, और इंजीनियरिंग सिद्धांतों का परीक्षण करती है।
Trending Videos