सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश साथी सहित गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-28- पुरवा सीएचसी में मौजूद पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश इरफान। संवाद
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में कानपुर निवासी इनामी बदमाश और फिरोजाबाद निवासी साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए इनामी बदमाश ने 25 फरवरी को दंपती से चार लाख की लूट की घटना कबूल की है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर अजगैन कोतवाली से गैंगस्टर में 25 हजार का इनाम घोषित है। उसके पास मिली बाइक भी चोरी की है।
Trending Videos

सीओ पुरवा अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि सोमवार रात पुरवा-अचलगंज मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मौरावां की ओर जा रहे अपाचे बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागे। पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम इरफान निवासी ताड़ बगिया थाना जाजमऊ कानपुर बताया है। उसका साथी प्रेम सिंह फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के भायपुर गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक इरफान ने 25 फरवरी 2026 को पुरवा कोतवाली के भूपतिपुर गांव निवासी किसान महेश कुमार से पुरवा पेट्रोल पंप के पास जेवर और नकदी सहित चार लाख की लूट की घटना स्वीकार की है। घटना के समय महेश, पत्नी बीनू और दो बच्चों के साथ बाइक से मौरावां थाना के लच्छीखेड़ा गांव में रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोनों पुरवा-मौरावां मार्ग पर बनिगांव के पास पीछे से आकर बैग लूटकर मौरावां की तरफ भाग गए थे।
सीओ ने बताया कि इरफान अजगैन कोतवाली से गैंगस्टर में वांछित है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इरफान पर उन्नाव के अलावा लखनऊ, फतेहपुर, रायबरेली व अन्य जिलों में चोरी, लूट सहित 21 मुकदमे दर्ज हैं। घटना के समय दोनों किसी लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। प्रेम सिंह के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों के पास दो दिन पहले चकेरी से चोरी की गई बाइक, तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed