{"_id":"69cebd3ea0e35167910e762f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147910-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मेगा ब्लॉक से ट्रेनें थमीं, मुश्किलें सरपट दौड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मेगा ब्लॉक से ट्रेनें थमीं, मुश्किलें सरपट दौड़ीं
विज्ञापन
फोटो-47-उन्नाव स्टेशन पर खड़ी बालामऊ पैसेंजर। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। रेलवे के मेगा ब्लॉक से लखनऊ और कानपुर के बीच 17 ट्रेनें निरस्त रहने से उन्नाव से कानपुर के बीच आवागमन करने वाले करीब चार हजार लोगों को ई-बसों, टेंपो और ऑटो से सफर करना पड़ा। दोपहर में 12 से तीन बजे तक ई बसें न होने से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।
टेंपो चालकों ने भूसे की तरह सवारियां बैठाई और पूरा किराया भी लिया। रायबरेली और बालामऊ पैसेंजर ट्रेनें कानपुर न जान से लोगों को दूसरे सवारी साधनों का सहारा लेना पड़ा।
रेलवे गंगा पुल की मरम्मत के लिए एक तरफ मेगा ब्लॉक शुरू होने के पहले ही दिन उन्नाव-कानपुर के बीच ई-बसें बढ़ाना तो दूर दोपहर में तीन घंटे कोई बस नहीं आई। वहीं रायबरेली-कानपुर पैसेंजर और बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेन को उन्नाव जंक्शन पर ही चलाए जाने से इन ट्रेनों से सफर करने वाले करीब दो हजार लोगों को कानपुर जाने के लिए दूसरी ट्रेनों और सड़क यातायात का सहारा लेना पड़ा। टेंपो और ऑटो चालकों ने दोगुनी से ज्यादा सवारियां बैठाईं।
रायबरेली और बालामऊ रूट पर केवल एक-एक ट्रेनें, वह भी उन्नाव तक
उन्नाव-रायबरेली के बीच केवल एक-एक पैसेंजर ट्रेन ही चलाई जा रही है। इससे लोगों के लिए सड़क यातायात ही सहारा बचा। इससे इस रूट पर भी लोगों ने टेंपो, बस आदि का सहारा लिया। बीघापुर, कोरारी, कांटी, अचलगंज, ललऊखेड़ा, डीह आदि गांव के यात्री सुबह गदनखेड़ा बाईपास पहुंचे और बसों व अन्य साधनों से कानपुर पहुंचे।
किराया भी ज्यादा और मुश्किलें भीं
ट्रेन बंद होने से रोडवेज बस से लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों का किराया अधिक लग रहा है। इसके अलावा उन्हें घंटों इंतजार भी करना पड़ रहा है। उन्नाव से कानपुर तक मेमू ट्रेन का किराया 10 रुपये और लखनऊ का किराया 20 रुपये। वहीं एक्सप्रेस ट्रेन का कानपुर का किराया 35 रुपये और लखनऊ का 40 रुपये हैं। रोडवेज बस से लखनऊ का किराया 95 रुपये है। जबकि उन्नाव से कानपुर तक ई-बस और टेंपो का किराया 35 रुपये है।
लखनऊ-कानपुर के बीच चलेंगी आठ ट्रेनें
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए लखनऊ और कानपुर के बीच आने और जाने के लिए चार-चार ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया गया है। बताया कि कानपुर से लखनऊ के लिए 64203 मेमू ट्रेन कानपुर से सुबह सात बजे चलकर 7:25 बजे उन्नाव पहुंचेगी। वहीं 1412 प्रतापगढ़ इंटरसिटी कानपुर से शाम 5:30 बजे चलकर 5:51 बजे उन्नाव पहुंचेगी। 111123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस कानपुर से शाम सात बजे चलेगी और 7:26 बजे उन्नाव पहुंचेगी।15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस शाम 5:50 बजे कानपुर से चलकर 6:21 बजे उन्नाव स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 14123 इंटरसिटी लखनऊ से 7:45 बजे चलेगी जो उन्नाव 8:48 बजे पहुंचेगी।11124 बरौनी ग्वालियर मेल लखनऊ से 10:55 बजे चलकर उन्नाव 12:03 बजे पहुंचेगी। 64211 मेमू लखनऊ से 2:35 बजे चलेगी और 3:50 बजे उन्नाव पहुंचेगी।15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस लखनऊ के ऐशबाग से 7:33 बजे चलकर 8:31 बजे उन्नाव पहुंचेगी। वहीं 64255 मेमू लखनऊ से 5:55 बजे चलकर 7:25 बजे उन्नाव पहुंचेगी।
Trending Videos