{"_id":"69efb8da8d4bd00dd004b787","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149478-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एआई कैमरों का पहरा, बिना रुके कटेगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एआई कैमरों का पहरा, बिना रुके कटेगा टोल
विज्ञापन
फोटो-37-गंगा एक्सप्रेसवे पर हर एक किमी पर लगे एआई कैमरे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। मेरठ से प्रयागराज तक बना 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई से इसका शुभारंभ करेंगे। सुरक्षा और वाहन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हर किलोमीटर पर एआई कैमरे लगाए गए हैं।
गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं, जिसमें एआई कैमरों का पहरा शामिल है। एक्सप्रेसवे पर हर एक किलोमीटर पर एआई जेनरेटेड हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे वाहनों के नंबर, गति और पूरा डेटा स्टोर करेंगे। संदिग्ध गतिविधि, दुर्घटना या नियम उल्लंघन पर तत्काल कंट्रोल रूम को अलर्ट जारी होगा। यात्रियों का समय बचाने के लिए ''नो स्टॉप टोल कलेक्शन सिस्टम'' लागू किया गया है। इससे टोल पर बिना रुके वाहन गुजरेंगे और सेंसर व एआई कैमरों से टोल कुछ सेकंड में कट जाएगा। यह व्यवस्था टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत देगी। मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब महज पांच से छह घंटे में तय हो सकेगी।
गाड़ी किनारे जाते ही अलर्ट करेगी हाईटेक सफेद पट्टी
एक्सप्रेसवे किनारे बनी सफेद पट्टी पर वाहन का पहिया चढ़ते ही गाड़ी में कंपन होगा। इससे वाहन का ध्यान तुरंत गाड़ी के स्टेयरिंग पर हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर होने वाले ज्यादातर हादसे चालक को झपकी आने से होते हैं। यह सफेद पट्टी ऐसी स्थिति में होने वाले हादसे भी रोकेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X