सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 29 को गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास से हरदोई नहीं जा सकेंगे वाहन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-38-एक्सप्रेसवे की दोनों लेन के किनारों पर लगाई गई अधुनिक सफेद पट्टी। संवाद - फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
विज्ञापन
बांगरमऊ। हरदोई जनपद के मल्लावां क्षेत्र में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम में भारी भीड़ और वीआईपी गतिविधियों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित मार्गों का पालन करने को कहा है।
Trending Videos

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिल्हौर की ओर से हरदोई जाने वाले सभी वाहनों को बांगरमऊ नगर के कल्याणी नदी तिराहा से लखनऊ चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं उन्नाव से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों को लखनऊ चौराहा से मियागंज की ओर मोड़ा जाएगा। इसके अलावा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में स्थित गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास से हरदोई की ओर जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जिससे कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की जनसभा में जिले से जाएंगे 25 हजार लोग

पांच विधानसभा क्षेत्रों से 75-75 बांगरमऊ से 125 बसों भीड़ ले जाने की तैयार

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 अप्रैल को हरदोई में होने वाली जनसभा में जिले से 25 हजार लोग शामिल होंगे। बसों में नागरिकों के लिए भोजन, पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने आ रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए जिले से 25 हजार लोगों को ले जाया जाएगा। इसके लिए छोटी-बड़ी 500 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा करीब एक हजार छोटी चार पहिया गाड़ियां भी जाएंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदर, पुरवा, भगवंतनगर, मोहान, सफीपुर से 75-75 बसें और नजदीकी विधानसभा क्षेत्र होने से बांगरमऊ से 125 बसों से लोग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed