उन्नाव। खाद के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर कारोबारियों ने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों के निस्तारण की मांग की।
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कारोबारियों ने कलक्ट्रेट में निराला पार्क से पैदल मार्च निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि खाद के साथ जबरन उत्पाद टैगिंग की जा रही है। इसे बंद कराया जाए। डीलर मार्जिन आठ फीसदी कराया जाए। कहा कि सील बंद माल की जिम्मेदारी कंपनी की होनी चाहिए। सैंपल फेल हो जाने पर कार्रवाई कंपनी पर हो। डीलर गवाह के रूप में हों। एक्सपायर स्टॉक वापस लेने की अनिवार्यता भी शामिल की जाए।
चेतावनी दी कि यदि एक माह में समाधान नहीं हुआ तो खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री बिक्रम जीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, तहसील अध्यक्ष अनुपम मौर्य, मीडिया प्रभारी अनमोल श्रीवास्तव, रोहित शुक्ला, जितेंद्र कुशवाहा, रमाकांत द्विवेदी, चंदन कटिहार, शैलेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह गुड्डू कुशवाहा, इस्लाम खान मोतीलाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
कमेंट
कमेंट X