फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ी जाएगा कानपुर रिंग रोड

Tue, 05 May 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-8-लखनऊ-कानपुर हाईवे से एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए बना सर्विस रोड। संवाद - फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे को कानपुर रिंग रोड से जोड़ने के लिए बदरका मार्ग पर इंटरचेंज बनाया जाएगा। इससे कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को जाजमऊ गंगा पुल के जाम से मुक्ति मिलेगी। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद रिंग रोड के निर्माण में तेजी आई है।
विज्ञापन




कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच 27) पर लगने वाले जाम से निजात के लिए कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनाया गया है। एनएचएआई के अधिकारी 15 मई, 2026 तक एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि अभी एनएचएआई मुख्यालय से इसकी आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है। लखनऊ के खांडेदेव टोल प्लाजा के लिए सर्विस सड़क तैयार है। टोल बूथ का काम 6 या 7 मई तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। इसे कानपुर-लखनऊ हाईवे से जोड़ने के लिए आजाद मार्ग के पास टोल कट बनाया गया है। एक्सप्रेसवे की उन्नाव जिले में लंबाई 45.3 किलोमीटर है। निर्माण एजेंसी पीएनसी ने उन्नाव (फेज-दो) का काम मार्च 2026 में ही पूरा कर लिया था। लखनऊ (फेज-1) का 18.5 किलोमीटर हिस्सा अप्रैल 2026 में पूरा करने का लक्ष्य था।
विज्ञापन

कानपुर से लखनऊ आने-जाने वालों को जाम से बचाने के लिए एक्सप्रेसवे को कानपुर आउटर रिंग रोड से भी जोड़ा जाएगा। रिंग रोड उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात और मंधना को जोड़ेगी। उन्नाव में आउटर रिंग रोड की लंबाई 27.9 किलोमीटर है। यह रिंग रोड उन्नाव के 30 गांवों से होकर गुजरेगी और बदरका मार्ग से जुड़ेगी। आउटर रिंग रोड आजाद मार्ग चौराहा के एक्सप्रेसवे टोल कट से एक किलोमीटर दूर बदरका मार्ग से जुड़ेगी। रिंग रोड बनने के बाद यात्री सीधे एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ पहुंच सकेंगे। इससे कानपुर से लखनऊ की यात्रा बिना जाम के लगभग 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। रिंग रोड से आकर सीधे एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ पहुंचना आसान होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बाहर से निकल जाएंगे वाहन
रिंग रोड बनने से वाहन शहर के बाहर से ही कानपुर, लखनऊ, कानपुर देहात सहित अन्य जनपदों को जा सकेंगे। इस रिंग रोड से आने-जाने वाले वाहन सोनिक के पास से गंगा एक्सप्रेसवे और गदनखेड़ा चौराहा से उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर भी पहुंच सकेंगे।
वर्जन...
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लखनऊ में जिस सर्विस रोड का काम बाकी था उसे पूरा कर लिए गया है। टोल बूथ का भी काम चल रहा है जो दो-तीन में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि अभी इस पर यातायात शुरू करने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। -नकुल प्रकाश वर्मा, पीडी एनएचएआई।


रिंग रोड का काम तेजी से चल रहा है। अत्यधिक गर्मी की वजह से पिछले दिनों काम धीमा रहा लेकिन अब तेजी से कराया जा रहा है। कानपुर और मंधना की तरफ काम चल रहा है।-राजीव कुमार, इंजीनियर

फोटो-8-लखनऊ-कानपुर हाईवे से एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए बना सर्विस रोड। संवाद

फोटो-8-लखनऊ-कानपुर हाईवे से एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए बना सर्विस रोड। संवाद- फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed