{"_id":"6a07726b1bd0e559cd0cce6c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150452-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जिले के लोगों पर रोज 30 लाख का अतिरिक्त बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जिले के लोगों पर रोज 30 लाख का अतिरिक्त बोझ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम तीन-तीन रुपये बढ़ाए हैं। जिले के लोगों को अब पेट्रोल और डीजल पर रोज 30 लाख रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब आम लोगों पर पड़ गया है। शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीन-तीन रुपये का इजाफा किया है। अबतक प्रति लीटर 94.65 रुपये में बिक रहा पेट्रोल अब 97.49 रुपये और 87.76 रुपये लीटर में मिलने वाला डीजल अब 90.77 रुपये हो गया है।
जिला पूर्ति कार्यालय के अनुसार जिले में रोज औसतन तीन लाख लीटर पेट्रोल और सात लाख लीटर डीजल की खपत होती है। इस तरह पेट्रोल पर जिले भर के लोगों को रोज नौ लाख रुपये और डीजल पर 21 लाख रुपये अधिक खर्च करने होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंपों की नियमित जांच की जाती है। कहीं भी घटतौली या अन्य कोई गड़बड़ी मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।