{"_id":"6a076c6e1ab5cb4fee0f6903","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150470-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहनों का दबाव बढ़ने से दो और नहर पुल क्षतिग्रस्त, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहनों का दबाव बढ़ने से दो और नहर पुल क्षतिग्रस्त, हादसों का खतरा
विज्ञापन
फोटो-6- क्षतिग्रस्त पूरा निस्फपंसारी नहर पुल से निकलती मिनी बस। संवाद
- फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर की नहर पुलिया से आवागमन बंद होने से आसपास के गांवों के रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। अत्यधिक वाहन और बसों के आवागमन से दो और नहर पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहगीर जोखिम के बीच सफर कर रहे हैं।
बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज राज्य मार्ग पर स्थित दोस्तीनगर पुलिया के चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी ने एक माह पहले शुरू कराया था। पांच मई को नहर में पानी आने से दोनों ओर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग बह गए। भारी वाहनों को चकलवंशी से 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर परियर से निकाला जा रहा है। मिनी बस और ऑटो, दोस्तीनगर नहर पटरी से पूरा निस्फपंसारी नहर पुल और पटियारा-बौनामऊ पुल जैसे वैकल्पिक रास्तों से आ-जा रहे हैं। वाहनों के बढ़े भार से पूरा निस्फपंसारी पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल की दोनों ओर की रेलिंग ढह गई है और सड़क का हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। अब बमुश्किल चार फीट की डामर की सड़क बची है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, पटियारा-बौनामऊ पुल की दीवार भी टूट गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूरा निस्फपंसारी का पुल ढहने वाला है, जिससे पूरा, धौकलखेड़ा, हिमाचल खेड़ा और शंकरखेड़ा जैसे गांवों का रऊकरना से संपर्क टूट सकता है।
विज्ञापन
वर्जन...
वाहनों की अधिकता से पूरा और पटियारा के पुल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही लिखित में भी पत्र दिया गया है। -विजेंद्र कुमार, अवर अभियंता,नहर विभाग