फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ी जाएगी कानपुर रिंग रोड

Sun, 17 May 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-उन्नाव-कानपुर के बीच निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड। संवाद
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की प्रधानमंत्री कार्यालय से आधिकारिक सूचना भले ही न आई हो लेकिन एनएचएआई की तैयारियां जोरों पर हैं। इतना ही नहीं एक्सप्रेसवे को कानपुर से जोड़ने के लिए रिंग रोड का काम भी तेज हो गया है। हालांकि कानपुर के लोगों को इस एक्सप्रेसवे का पूरी तरह से लाभ मिलने में करीब एक साल का वक्त लगेगा। तब तक कानपुर के लोग जाजमऊ से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा से इस एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन



कानपुर से लखनऊ के बीच करीब 3100 करोड़ की लागत से बने 64 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) का पूरा लाभ कानपुर के लोगों को नहीं मिलेगा। एक्सप्रेसवे पर पहुंचने के लिए कानपुर के लोगों को कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर जाजमऊ से करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। सुहाने सफर और 100-120 किलोमीटर की रफ्तार में चलकर 45 मिनट में लखनऊ पहुंचने से पहले लगभग एक किलोमीटर लंबे जाजमऊ गंगा नदी पुल पर जाम से भी जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


हालांकि एक्सप्रेसवे बनने के बाद कानपुर से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रिंगरोड के काम में तेजी आई है। एक्सप्रेसवे के आजाद मार्ग चौराहा के पास स्थित टोल कट से एक किलोमीटर की दूरी पर कानपुर-उन्नाव रिंग रोड बन रही है। रिंगरोड बनने के बाद कानपुर के लोगों को लखनऊ जाने-आने में जाजमऊ गंगा पुल के जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिंगरोड से उतर कर सीधे एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। उन्नाव से कानपुर, कानपुर देहात और मंधना तक बन रही रिंगरोड को बनने में भी करीब एक साल का समय लगेगा। उन्नाव-कानपुर आउटर रिंग रोड की उन्नाव में कुल लंबाई 27.9 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन...

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण और सेफ्टी ऑडिट का काम पूरा हो गया है। एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू करने में किसी तरह की समस्या नहीं है। तारीख तय होते ही लोकार्पण कराया जा सकता है। -नकुल प्रकाश वर्मा, पीडी एनएचएआई



आउटर रिंग रोड उन्नाव में बंदीपुर गांव के सामने गंगा नदी को पार कर छह किलोमीटर बाद आजाद मार्ग के पास खत्म होगी। यह भाग बाढ़ प्रभावित रहता है। इस दूरी में आठ पुल और अंडरपास बन रहे हैं। प्रयास है कि बारिश से पहले जरूरी काम पूरे कर लिए जाएं ताकि बाढ़ आने पर काम न रुकें।-राजीव कुमार, इंजीनियर।

फोटो-1-उन्नाव-कानपुर के बीच निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड। संवाद

फोटो-1-उन्नाव-कानपुर के बीच निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed