{"_id":"6a0f55ff506c6ccff8085691","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150862-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुल की मरम्मत में लापरवाही, दिन में जाम, रात में हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुल की मरम्मत में लापरवाही, दिन में जाम, रात में हो रहे हादसे
विज्ञापन
फोटो-33-हरदोई रोड पुल की मरम्मत होने से खुदा रास्ता और अंधेरे में फैली सामग्री। संवाद
- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में जाम इस भीषण गर्मी में और मुसीबत बन गया है। एक महीने से चल रही हरदोई रोड पुल की मरम्मत का आधा काम भी खत्म नहीं हो सका है। वहीं सदर बाजार में दो महीने पहले पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने से यातायात बाधित रहता है।मालूम हो कि शहर में हरदोई रोड पुल के स्लैब जॉइंट के एंगल बदलने का काम चल रहा है। एक महीने से चल रहा यह काम अभी आधा भी नहीं हो पाया है। आधा रास्ता बंद करके कराई जा रही मरम्मत से दिन भर यातायात प्रभवित रहता है। एक-एक तरफ के वाहनों को बारी-बारी निकाला जा रहा है। निर्माण स्थल पर रात के समय रोशनी और संकेतक न होने से हादसों का खतरा बना रहता है। अक्सर लोग अंधेरे में गड्ढे और निर्माण सामग्री नहीं देख पाते और गिरकर घायल होते हैं। बुधवार रात बाइक से मोतीनगर जा रहे सिविल लाइंस निवासी राहुल दीक्षित,अंधेरे में दूर से गड्ढा नहीं देख पाए और चपेट में आकर गिरकर घायल हो गए।
वहीं दो महीने पहले बड़ा चौराहा सदर बाजार में भूमिगत पाइप लाइन शिफ्ट करने लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने से यातायात बाधित रहता है और दिन में कई बार जाम भी लगता है।
पुल की मरम्मत का काम तेजी से पूरा कराने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देश पहले ही दिए गए हैं। यातायात सुरक्षा के भी प्रबंध पूरे करने को कहा गया था। रात में पर्याप्त रोशनी और संकेतक भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
--
बड़ा चौराहा पर एक तरफ चबूतरे का काम चल रहा है, वहीं पूर्व में खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने से यातायात प्रभावित रहता है। जलनिगम ने सड़क की खोदाई की थी। पीडब्ल्यूडी और जलनिगम दोनों विभागों से सड़क ठीक करने को कहा गया है।
सुनील कुमार, यातायात प्रभारी

Trending Videos

फोटो-33-हरदोई रोड पुल की मरम्मत होने से खुदा रास्ता और अंधेरे में फैली सामग्री। संवाद- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।