{"_id":"6a11f1de545b8a9590029547","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-150946-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 130 करोड़ से खत्म होंगे हाईवे के पांच ब्लैक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 130 करोड़ से खत्म होंगे हाईवे के पांच ब्लैक स्पॉट
विज्ञापन
फोटो-19--नवाबगंज कस्बे में पुल निर्माण स्थल पर स्वैल टेस्टिंग के लिए ड्रिलिंग करते कर्मचारी। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम और हादसे रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पांच ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना व जाम बाहुल्य स्थान) खत्म करने का काम शुरू कर दिया है। 82 किलोमीटर लंबे हाईवे पर तीन जगह पुल, एक फुट ओवरब्रिज और सर्विस रोड बनेगी। 130 करोड़ रुपये से होने इन कार्यों में निर्माण एजेंसी ने पुल के पिलर की पाइलिंग से पहले मिट्टी की जांच शुरू की है।
कानपुर-लखनऊ हाईवे, जाजमऊ गंगा नदी पुल से लखनऊ सीमा पर सई नदी पुल तक लंबाई 82 किलोमीटर है। इस दूरी में पांच ऐसे स्थान हैं जहां लगभग हर दिन कोई न कोई हादसा होता है। सड़क सुरक्षा समिति में लगातार मुद्दा उठने पर जिला प्रशासन ने एनएचएआई को वृहद कार्ययोजना बनाकर सुधार कराने के लिए कहा था। एनएचएआई ने इन पांचों स्थानों पर ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 130 करोड़ की कार्ययोजना तय की थी। स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम की शुरुआत हुई है। नवाबगंज कस्बे के पास बनने वाले फ्लाईओवर के पिलर के लिए चिह्नित स्थानों के आसपास पाइलिंग का काम कराने से पहले मिट्टी की जांच की जा रही है।
हाईवे पर होने ये काम
-उन्नाव-पुरवा मार्ग से जोड़ने वाले दही चौकी तिराहा पर पुल की लंबाई बढ़ा कर पुरवा मोड़ पर अंडरपास बनाया जाएगा। पुरवा, मौरावां मार्ग से मोहनलालगंज के रास्ते लखनऊ जाने-आने वाले वाहन अंडरपास से और कानपुर व लखनऊ की ओर जाने-आने वाले वाहन बिना रुके पुल से निकल जाएंगे।
विज्ञापन
-नवाबगंज कस्बा में सामने हाईवे पर तिराहा पर पुल बनाएगा। यहां नवाबगंज कस्बा मार्ग और ब्लॉक कार्यालय व पीएचसी, हाईवे से सटे होने से अक्सर हादसे होते हैं। यहां पुल बनने से यातायात सुरक्षित और सुगम होगा।
-आशा खेड़ा में भी लगभग हर दूसरे दिन कोई न कोई हादसा होता है। यहां पर हाईवे के दोनों तरफ सर्विस सड़क बनाई जाएगी। इससे ग्रामीण रास्तों से आने-जाने वाले वाहन सवार, सर्विस रोड का उपयोग करेंगे इससे हादसे रुकेंगे।
-चमरौली चौराहा भी दुर्घटना बाहुल्य स्थान है, यहां एनएचएआई एक फुट ओवर ब्रिज और हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनेगी। दोनों तरफ के गांवों के लोग सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे और जीजीआईसी की छात्राएं फुट ओवर ब्रिज से सुरक्षित आवागमन कर सकेंगी।
-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ की तरफ त्रिभुवन खेड़ा चौराहा के पास एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे रायबरेली हाईवे और गंगा बैराज व शुक्लागंज की ओर जाने-आने वाले वाहन सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।
वर्जन...
हाईवे (एनएच 27) के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए ओवरब्रिज, फुटओवर ब्रिज और सर्विस रोड आदि निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन सुधार के कामों पर करीब 130 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसियां काम की शुरुआत कर रही हैं।-नकुल प्रकाश वर्मा, पीडी एनएचएआई