{"_id":"6a149d42d6bba3152603d217","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151122-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अब पेट्रोल 101.82 रुपये और 95.31 रुपये लीटर डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अब पेट्रोल 101.82 रुपये और 95.31 रुपये लीटर डीजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव और कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी से पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर इजाफा किया है। सोमवार को एक लीटर पेट्रोल का रेट 101.82 रुपये और डीजल का 95.31 रुपये हो गया। इससे जिले के लोगों को पेट्रोल और डीजल पर रोज 73 लाख रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब आम लोगों पर पड़ रहा है। सोमवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। 15 मई से पहले प्रति लीटर 94.65 रुपये में बिकने वाले पेट्रोल की कीमत बढ़कर 101.82 रुपये और 87.76 रुपये प्रति लीटर में मिलने वाला डीजल अब 95.31 रुपये का हो गया है। पूर्ति विभाग के अनुसार जिले में रोज औसतन तीन लाख लीटर (300 किलो लीटर) पेट्रोल और सात लाख लीटर (700 किलो लीटर) डीजल की खपत होती है। इस तरह दस दिनों में पेट्रोल पर जिले भर के लोगों को रोज 21.51 लाख रुपये और डीजल पर 51.59 लाख रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंपों की नियमित जांच की जाती है। कहीं भी घटतौली या अन्य कोई गड़बड़ी मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दाल, तेल, तरकारी सभी में महंगाई, आम आदमी की बढ़ीं मुश्किलें
उन्नाव। तेल कंपनियों की ओर से डीजल-पेट्रोल के दाम फिर बढ़ने से माल भाड़ा में बढ़ोतरी हुई है। इससे सामग्री सहित सभी वस्तुएं महंगी हुई हैं। फुटकर में 112 रुपये प्रति किलो में बिकने वाली अरहर दाल अब 118 रुपये किलो हो गई है। सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मालभाड़ा बढ़ने से दाम बढ़ रहे हैं। बताया कि एक कंपनी रिफाइंड जो पहले 150 रुपये एक लीटर मिलता था। कंपनी ने उसकी कीमतें नहीं बढ़ाईं लेकिन पैकिंग 750 ग्राम कर दी है। यही हाल कुछ बिस्कुट और नमकीन कंपनियों का है। पैकेट में दो बिस्कुट देने वाली कंपनी ने इसे खत्म कर दिया है। नमकीन की 400 ग्राम की पैकिंग पर पांच रुपये बढ़ गए हैं। 75 वाला डिटर्जेंट पाउडर 84 रुपये में है। किराना व्यापारी दिलीप गुप्ता ने बताया कि कंपनियां माल भाड़ा और लागत बढ़ने का हवाला देकर कीमतें बढ़ी रही हैं। सरसों का तेल 175 रुपये किलो से बढ़कर 180 हो गया है। बताया कि प्लास्टिक के दाम बढ़ने का हवाला देकर कंपनियों ने प्लास्टिक और थर्माकोल के डिस्पोजल में प्रति सैकड़ा 10 से 15 रुपये बढ़ाए हैं।
गर्मी और डीजल की मार से सब्जियों के चढ़े भाव
उन्नाव। खेती की लागत और ढुलाई बढ़ने से सब्जियों के भाव भी चढ़ रहे हैं। नवीन मंडी में थोक और शहर की फुटकर मंडी तक में दाम चढ़े हैं। आढ़ती व्यापारी उस्मान, रफीक, सुनील ने बताया कि एक तरफ तेज गर्मी से सब्जी की आवक कम हो गई। अब डीजल के दाम बढ़ने से किसानों की लागत और ढुलाई भाड़ा बढ़ने से भाव चढ़ा है। बताया कि नींबू पहले थोक में 50 रुपये किलो था, अब 60 से 65 रुपये है। भिंडी 15 रुपये से बढ़कर 20 रुपये किलो, टमाटर 20 रुपये से बढ़कर 20 रुपये किलो हो गया है। आलू 12 रुपये से बढ़कर 18 रुपये किलो हो गया है। हरी धनिया के दस रुपये में तीन पौधे मिल रहे हैं।