{"_id":"6a19e762ac3f4012e8038697","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151338-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आंधी से उड़ी बिजली, बारिश से गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आंधी से उड़ी बिजली, बारिश से गिरा पारा
विज्ञापन
फोटो- 19- बूढ़ेबाबा चौराहे पर गिरी पेड़ की डाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से धूप से झुलस रही फसलों को नई जान मिली। हालांकि कई जगह पेड़ और तार टूटने से बिजली गुल हो गई। शहर में कब्बाखेड़ा और पीतांबर नगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की बिजली तीन घंटे गुल रही। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 10 से 12 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी तकरीबन सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे आंधी के बाद करीब दो घंटे तक हल्की बारिश होती रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर तार टूटने से कब्बाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े कचहरी, पुलिस लाइन व कल्याणी फीडर की बिजली रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक गुल रही। हालांकि इसके बाद भी आवाजाही जारी रही। पीतांबर नगर बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को 42 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को 6.7 डिग्री घटकर 35.3 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी सात डिग्री की कमी आई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 से घटकर 21.2 हो गया।
फोटो- 19-बूढ़े बाबा चौराहे के पास कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर गिरा पेड़। संवाद
आंधी-बारिश में 14 घंटे ठप रही बिजली, गिरे पेड़ों से आवागमन बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। आंधी-बारिश से कस्बा व ग्रामीण अंचल में बृहस्पतिवार की रात करीब 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, आंधी से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर कस्बे के बूढ़े बाबा चौराहे पर एक पेड़ व बहादुर खेड़ा गांव के पास दो पेड़ टूटकर मार्ग पर गिर गए। शुक्रवार सुबह वन विभाग ने उन्हें हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
अवर अभियंता राजेश तिवारी ने बताया कि आंधी के चलते 33 केवी व एचटी बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई।
--
फोटो-21- नेवल गांव में बाग में गिरे आम एकत्र करते बागवान। संवाद
आंधी से गिरे आम
गंजमुरादाबाद। तेज आंधी के साथ हुई बारिश में बृहस्पतिवार रात आम टूटकर गिर गए। हसनगंज, सफीपुर क्षेत्र में आम को हल्का नुकसान हुआ लेकिन बारिश से आम को लाभ होने से किसान निराश नहीं हैं। टूट कर गिरे आम बागवान शुक्रवार को एकत्र करने में जुटे रहे। दूसरी ओर बारिश से तरबूज, खरबूजा, मक्का और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। (संवाद)