{"_id":"6a1c84cde78857c2390988bd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151447-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुल पर चढ़ रहा मौरंग लदा ट्रक पीछे लुढ़का, कार सवार परिवार ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुल पर चढ़ रहा मौरंग लदा ट्रक पीछे लुढ़का, कार सवार परिवार ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
फोटो-28-हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम। स्रोत: पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पुल पर चढ़ते समय मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक ढाल पर पीछे की ओर लुढ़कने लगा। इससे पीछे चल रही कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। कार सवार परिवार ने किसी तरह निकल कर खुद को बचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे के चलते चार घंटे तक पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
सदर कोतवाली की आवास विकास कॉलोनी निवासी अखिलेश सिंह शनिवार शाम कार से हुसैन नगर के पास स्थित वाटर पार्क गए थे। साथ में बेटी, बहू और बच्चे थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास स्थित आरओबी पर चढ़ते समय आगे जा रहा मौरंग लदा ट्रक चढ़ाई नहीं चढ़ पाया और पीछे लुढ़कने लगा और टक्कर मारते हुए कार को भी पीछे धकेलने लगा। इस पर अखिलेश ने कार को पीछे करने की कोशिश की लेकिन पीछे ट्रक और डंपर होने से फंस गए। आनन-फानन सभी लोग कार से उतर कर भागे और खुद को बचाया। इसी बीच चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इससे कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। वाहन चालकों ने गलत लेन से निकलने का प्रयास किया तो लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन का भी यातायात प्रभावित हो गया। कुछ ही देर में आवास विकास बाईपास तिराहा से गदनखेड़ा चौराहा तक करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची कोतवाली और यातायात पुलिस ने हाईड्रा की मदद से ट्रक को किनारे कराया और इसके बाद जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। चार घंटे बाद रात 12 बजे यातायात सामान्य हो पाया।
कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि कार मालिक ने तहरीर दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर मालिक और चालक को बुलाया गया है। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि ट्रक का एक्सल टूटने से घटना होने का अनुमान है।
विज्ञापन
12 ओवरलोड डंपरों को कराया सीज
बांगरमऊ। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला 12 ओवरलोड डंपरों को सीज कराया। एसडीएम ने प्रमुख मार्गों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख हरदोई उन्नाव व बिल्हौर मार्ग आदि से निकलते 12 डंपरों को पकड़कर सीज कराया। (संवाद)