{"_id":"6a1c84a5ebb6ddb5d400cb95","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151453-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ममता के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल में था जंगलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ममता के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल में था जंगलराज
विज्ञापन
फोटो-29- सांसद साक्षी महाराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि ममता के राज में पश्चिम बंगाल में जंगल राज था। उनके सताए हुए लोग गुस्सा निकाल रहे हैं।
अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि अब राज्य में जंगलराज समाप्त हो गया है और रामराज्य की स्थापना हुई है। अभिषेक बनर्जी मामले में जांच और दोषियों पर कार्रवाई होने की बात कही। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिशें करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश से देश का बंटवारा करने और अयोध्या में रामभक्तों की हत्या का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि भाजपा साजिश नहीं पारदर्शिता से काम करती है।
--
गाजियाबाद एनकाउंटर पर योगी को सराहा
सांसद ने गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। कहा कि अपराधी जो भी होगा उसे दंडित किया जाएगा। इस कार्रवाई से बड़े विवाद, जातीय संघर्ष या आंदोलन को रोका गया है।
विज्ञापन
--
जनता दर्शन में आए लोगों को अब भोजन-जल की व्यवस्था
सांसद ने बताया कि आज से जनता दर्शन और जनसुनवाई में आने वाले लोगों के लिए भोजन-प्रसाद और शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि उनके लिए जनता केवल मतदाता नहीं बल्कि परिवार है। दूर-दराज गांवों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। उनकी बात सुनना और साथ ही उनका सम्मान और सत्कार करना भी जनप्रतिनिधि का दायित्व है।