{"_id":"6a1f2da5f23d2c004f0fc2f8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-151537-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेंशन प्रक्रिया में देरी से पेंशनर्स खफा, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेंशन प्रक्रिया में देरी से पेंशनर्स खफा, एसडीएम ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो-3-सेवानिवृत्त सीजनल संग्रह अमीन हरिशरण सिंह को विदाई देते पेंशनर संघर्ष समिति के पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राजकीय पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स संघर्ष समिति ने 30 मई को सेवानिवृत्त हुए सीजनल संग्रह अमीन हरिशरण सिंह की पेंशन प्रक्रिया शुरू न होने पर नाराजगी जताई। इस मामले में एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ल ने नायब तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी है।
समिति ने कोषागार उन्नाव के पेंशन कक्ष में हरिशरण सिंह के सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया। हरिशरण सिंह का आरोप है कि 35 साल की सेवा के बाद भी उनकी पेंशन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। अमीन संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप अवस्थी ने इसे न्यायालय की अवमानना बताया। कहा कि हाईकोर्ट के स्थगनादेशों के तहत नियमित नियुक्ति और पेंशन योग्य सेवा न मानना गलत है। केशव सिंह ने जिला प्रशासन पर जानबूझकर मामलों को उलझाने का आरोप लगाया। चार महीने से लंबित जांच समिति की रिपोर्ट पर भी नाराजगी जताई।
कार्यक्रम में रामनरेश शुक्ल, अनिल कुमार सोनी, लेखराम, हरिप्रसाद, सतीश कुमार, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अमरपाल सिंह, महामंत्री कैलाश नाथ द्विवेदी और संरक्षक केके मिश्र भी मौजूद रहे।