फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: उपचार में लापरवाही से महिला की मौत का आरोप, किया हंगामा

Wed, 03 Jun 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32 महिला की मौत पर निजी अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन। संवाद
नवाबगंज। कुसुंभी गांव की एक महिला की कस्बे के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के कुसुंभी गांव निवासी बबलू ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पत्नी बिट्टी (27) को 29 मई की रात नवाबगंज के सेवा अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां गर्भपात के बाद बिट्टी की हालत बिगड़ गई। हालत में सुधार न होने पर एक जून को उसे लखनऊ और कानपुर के अस्पतालों में ले जाया गया। कहीं भी भर्ती न होने पर वापस सेवा अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से ही महिला की जान गई है। बिट्टी का विवाह 2015 में हुआ था और उसकी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


सेवा अस्पताल के संचालक दीपक सिंह ने आरोपों को गलत बताया है। कहा कि गर्भपात उनके अस्पताल में नहीं कराया गया है। मरीज को 29 मई की रात 2:30 बजे लाया गया था। सुधार न होने पर एक जून को सुबह पांच बजे रेफर कर दिया था। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed