फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवती के हत्यारोपी देवकांत के नर्सिंगहोम में प्रशासन डलवाया ताला

Sat, 06 Jun 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34- स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया शेखपुर ​स्थित उत्तम हा​स्पिटल। संवाद
उन्नाव। युवती से दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी देवकांत पर प्रशासन का शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उसके नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। कोई डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ न मिलने पर अस्पताल पर ताला लगा दिया गया। नर्सिंगहोम के लाइसेंस और एनओसी आदि की भी जांच की जाएगी। उधर, उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण, बनकर तैयार हुए नए अस्पताल भवन की जांच के लिए पत्रावली खंगाल रहा है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली के एक गांव की 22 साल की युवती कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने लगभग एक साल सदर कोतवाली के शेखपुर स्थित उत्तम अस्पताल में काम किया था। आरोप है कि अस्पताल संचालक देवकांत ने उससे दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने 19 मई को देवकांत पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद 21 मई को देवकांत ने चचेरे भाई विवेक पटेल और मियागंज ब्लॉक के कमलापुर गांव निवासी सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह की मदद से युवती का अपहरण कर हत्या कर दी। शव को 417 किलोमीटर दूर बुलंदशहर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने देवकांत के उन्नाव शहर स्थित नर्सिंग होम की जांच की। नर्सिंगहोम की सूची में कोई डॉक्टर या प्रशिक्षित स्टाफ नहीं पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल पर ताला लगवा दिया गया और मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी गई। उधर, शुक्लागंज मार्ग पर अकरमपुर के पास नवनिर्मित तीन मंजिला नए अस्पताल की भी जांच करने के लिए विकास प्राधिकरण पत्रावली खंगाल रहा है। प्राधिकरण के सचिव व एसडीएम शुभम यादव ने बताया कि नई बिल्डिंग से संबंधित अभी कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन जांच की जाएगी मानकों की जांच की जाएगी। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-36- सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा कार्यकर्ता में सम्मेलन में शामिल होने का पुराना फोटो। स्रोत: सोशल मीडिया
अखिलेश यादव ने बताया भाजपा का कार्यकर्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष का इन्कार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर हमला किया था। फेसबुक और एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा था कि उन्नाव में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती से पहले दुष्कर्म किया और बाद में प्राथमिकी दर्ज कराने पर हत्या कर दी। भाजपा जिलाध्यक्ष की सफाई के बाद सोशल मीडिया पर देवकांत के भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने के फोटो वायरल होने लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ देवकांत का फोटो शेयर की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने युवती के मुख्य हत्यारोपी, देवकांत भाजपा का कार्यकर्ता होने से इन्कार किया है। बताया कि देवकांत को वह जानते नहीं और न ही मिले हैं। बताया कि देवकांत भाजपा में न सक्रिय और न ही साधारण कार्यकर्ता है। सपा मुखिया जिसे भाजपा का कार्यकर्ता बता रहे हैं वह अक्सर सपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ फोटो शेयर किया और चाचा को जन्मदिन की बधाई दी है।

फोटो-34- स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया शेखपुर स्थित उत्तम हास्पिटल। संवाद

फोटो-34- स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया शेखपुर स्थित उत्तम हास्पिटल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed