फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: जनगणना में लापरवाही पर बीएसए ने 98 शिक्षकों का रोका वेतन

Sun, 07 Jun 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जनगणना में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने 98 शिक्षकों का वेतन रोका है। दो दिन में काम पूरा कर डाटा सिंक न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सदर तहसील से छह जून को आई रिपोर्ट में क्षेत्र में लगे 1057 घरों की जनगणना के सापेक्ष अभी तक 262 घरों की ही जनगणना पूरी हो पाई है। जबकि गणना का कार्य 22 मई से शुरू हुआ था। 15 दिन बीतने के बाद प्रगणकों द्वारा गणना का कार्य पूरा न करने वाले प्रगणकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।

काम पूरा न करने वाले प्रगणकों का जून महीने का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल आवंटित क्षेत्र में काम पूरा कर डाटा सिंक करते हुए वस्तुस्थिति से तहसीलदार सदर को जानकारी दें। दो दिन में काम पूरा न होने की स्थिति में सभी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। साथ ही विवरण मानव संपदा पोर्टल पर भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed