फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 18 दिन में सराफ से लूट की दूसरी बड़ी वारदात

Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-41- घटना स्थल जहां पर सराफा व्यापारी भाइयों से हुई लूट। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
उन्नाव। जिले में 18 दिन के अंतराल में सराफा व्यापारी से लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है। हालांकि पूर्व में सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई चार लाख के जेवर लूट की घटना का पुलिस खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन


शहर के पीडीनगर मोहल्ला निवासी सुशील वर्मा की उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सदर कोतवाली के भवनीखेड़ा चौराहे के पास सराफा दुकानदार है। 21 मई को बाइक से पहुंचे चार लुटेरों ने दुकान में घुसकर उन्हें पीटा और सूजा से हमला कर घायल करने के बाद चार लाख के जेवर और 15 हजार रुपये लूटकर भाग गए थे। एडीजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे थे और सात टीमें लगाकर घटना के खुलासे का निर्देश दिया था। साथ ही लुटेरों पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सर्विलांस की मदद से एसओजी ने बदमाशों की लोकेशन का पता किया और घटना के तीसरे दिन ऊंचाहार एक्सप्रेस से पंजाब भाग रहे दो लुटेरों को अलीगढ़ और दो को गाजियाबाद जीआरपी की मदद से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस और कैमरे से बचने के लिए नहर के रास्ते भागे
बदमाशों ने सराफा व्यापारी भाइयों को लूटने के बाद नहर के रास्ते भागे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं या फिर कई दिन रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। जिस नहर के रास्ते बदमाश भागे हैं वह रामपुर गढ़ौवा गांव होते हुए लखनऊ के काकोरी तक जाता है। वहां से यह रास्ता लखनऊ के आलमबाग और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद मिला स्कूल में लगा सीसीटीवी कैमरा
जांच के दौरान पुलिस को नहर मार्ग पर घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर सीमऊ गांव में स्थित अमरनाथ विद्यालय में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज मिलने की उम्मीद थी। पुलिस वहां पहुंची और प्रबंधक नरेंद्र यादव को बुलाकर कैमरों की फुटेज देखने का प्रयास किया तो वह बंद मिले। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी देखता है, स्कूल बंद होने से उसने सीसी टीवी नहीं खोले।


तहरीर में नहीं लिखा जेवर का वजन
पीड़ित व्यापारी प्रभात कुमार ने पुलिस को 15 किलो चांदी के जेवर भरे बैग की लूट होने जानकारी दी, लेकिन तहरीर में जेवर का वजन नहीं लिखा है। तहरीर में उन्होंने केवल चांदी के जेवर भरा बैग लूटकर भाग जाने की बात ही लिखी है। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि व्यापारियों ने पहले पांच किलो, फिर 15 किलो चांदी के जेवर व कुछ सोने के जेवर लूटने की बात कही। इससे स्थिति संदेहजनक लग रही है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।



पुश्तैनी है सराफा कारोबार
रामपुर खंजड़ी गांव निवासी पीड़ित सराफा व्यापारी प्रभात कुमार ने बताया कि उनके पिता सुरेशचंद्र सोनी और चाचा दिनेश सोनी सराफा कारोबार करते थे। उम्र अधिक होने से अब उन्होंने और चचेरे भाइयों ने पिता का कारोबार संभाल लिया है। प्रभात के अनुसार वह और छोटा भाई अतुल सराफा दुकान देखते हैं जबकि सबसे बड़े भाई मोहित शिक्षामित्र हैं। वहीं दो चचेरे भाई भी सीसी चौराहा पर दुकान किए हैं।


दुकान में फर्नीचर बनवा रहे, 29 को आना है लॉकर
सराफा व्यापारी प्रभात ने बताया कि जिस दुकान में पिता व्यापार करते थे वह दोनों भाई इन दिनों उसे नए सिरे से बना रहे हैं। फर्नीचर का कुछ काम बाकी है। जेवर को सुरक्षित रखने के लिए अभी लॉकर (तिजोरी) नहीं है। उसका ऑर्डर दे चुके हैं, विक्रेता ने 29 जून को देने की बात कही है। इसी वजह से जेवर साथ लेकर लाते और ले जाते थे। बताया कि वह जरूरतमंद लोगों के जेवर रखकर रुपये भी उधार देने का काम करते हैं। दुकान में लॉकर न होने और चोरी के खतरे को देखते हुए रोज घर लेकर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed