सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को लहूलुहान किया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीएचसी में शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Trending Videos

आसीवन थाना के रसूलाबाद कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर की मनीषा (22) ने बताया कि शांति नगर निवासी राहुल लोधी उसे मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक उसे कस्बे के बाहर बाग की तरफ ले गया था। वहां राहुल ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गई तो आरोपी भाग गया। वह किसी तरह घर पहुंची, इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed