{"_id":"6a2b07ed1c707ef10e047ff5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152045-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 14.44 अरब से चौड़ी होंगी 36 सड़कें, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 14.44 अरब से चौड़ी होंगी 36 सड़कें, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
फोटो-1-चौड़ीकरण में प्रस्तावित रऊ चौराहे से इसुनिया होते हुए परियर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सालाना कार्ययोजना में 36 सड़कों के चौड़ीकरण को शामिल किया गया है। इन पर करीब 14.44 अरब रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों में किसी को सात तो किसी को 14 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में इन मार्गों की चौड़ाई साढ़े तीन, पांच व सात मीटर होने से जाम लगता है। चौड़ीकरण के बाद रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने जनप्रतिनिधियों से लिए गए प्रस्तावों व विभागीय सर्वे के आधार पर ऐसी सड़कों की सूची तैयार कराई है जिनकी चौड़ाई कम होने से जाम लगता है। ये सड़कें दो क्षेत्रों को जोड़ती हैं। इन सड़कों में राजमार्ग, अन्य जिला मार्ग व ग्रामीण मार्ग भी शामिल हैं। कई रास्ते तो तहसील से जिला मुख्यालय को भी जोड़ते हैं। ऐसे मार्गों की संख्या 36 है जिनकी वर्तमान में क्रमश: साढ़े तीन, पांच व सात मीटर चौड़ाई है। तैयार की गई कार्ययोजना में साढ़े तीन मीटर वाले मार्गों की चौड़ाई सात व पांच, सात मीटर की सड़कों को 10 से 14 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनकी कुल लंबाई 557 किलोमीटर है। सड़कों को चौड़ा करने के साथ इनका नवनिर्माण भी कराया जाएगा। सड़कों के चौड़ीकरण व नवनिर्माण से करीब पांच लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
-- -
इन 15 प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण
- पाटन से बिहार बक्सर मार्ग
- भगवंतनगर बारा से इंदेमऊ मार्ग
- ओसिया से पिपरासर मार्ग
- असोहा से बनी मार्ग
- नेशनल हाईवे 27 से सराय कटियान मैता बरिगवां होते हुए मोहद्दीनपुर मार्ग
- चमरौली से बिछिया मार्ग
- हुसैननगर जमुका पड़री मार्ग
- मोहनलालगंज-मौरावां-उन्नाव मार्ग
- मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग
- मौरावां-बछरावां-महराजगंज-निगोहा मार्ग
- बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग
- मंधना-गंगा बैराज-शुक्लागंज-पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग
- रऊ चौराहे से इसुनिया होते हुए परियर मार्ग
- थाना पुलिया से मुर्तजानगर वाया पवई मार्ग
- पुरवा-मिर्रीकला-भगवंतनगर-दूधीकगार मार्ग
--
शासन के निर्देश पर तैयार की गई कार्ययोजना में 36 सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा गया है। इसके बाद शासन को भेजकर बजट की मांग की जाएगी। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन प्रांतीयखंड।