फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पार्किंग के लिए पास कराया बेसमेंट का नक्शा, कर रहे व्यावसायिक उपयोग

Fri, 12 Jun 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34-शहर की एक बिल्डिंग के बेसमेंट की जांच करते प्रा​धिकरण के अधिकारी। स्रोत: पाठक
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) शहर की करीब 250 इमारतों के बेसमेंट के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई करेगा। ये बेसमेंट वाहन पार्किंग के लिए बने थे, पर अब होटल, शोरूम आदि में प्रयोग किए जा रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 10 भवनों को चेक किया और सात को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

यूएसडीए, शहर की ऐसी सभी इमारतों की जांच करेगा जिनके बेसमेंट का नक्शा वाहन पार्किंग के लिए पास हुआ लेकिन उसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। उन भवनों को भी देखा जाएगा जिन्होंने बिना नक्शा पास कराए चोरी-छिपे बेसमेंट बनाए हैं। दिल्ली में एक गेस्ट हाउस में आग लगने की घटना के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह सख्ती बढ़ाई गई है। प्राधिकरण के अनुसार शहर में करीब 250 इमारतें ऐसी हैं जिनमें बेसमेंट है और उनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इनमें कपड़ों के शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकानें शामिल हैं। इनमें अग्नि सुरक्षा के मानक भी पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सचिव व एसडीएम शुभम यादव और अग्निशमन अधिकारी राममिल भारती व अन्य अधिकारियों के साथ दस भवनों का निरीक्षण किया और सात को 15 दिन में व्यावसायिक उपयोग बंद करने के लिए नोटिस दिया है। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि दोबारा जांच में सुधार न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed