फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सिंचाई बंधु बैठक से अधिकारी नदारद, पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी

Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। जनपद सिंचाई बंधु की बैठक में कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर उपाध्यक्ष सरोज सिंह चौहान व अन्य सदस्यों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह नहर निरीक्षण भवन में मंगलवार को हुई पूर्व निर्धारित बैठक की अध्यक्षता सरोज सिंह चौहान ने की। मुख्य उद्देश्य किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का निराकरण करना था। इसमें सिंचाई, कृषि, वन, उद्यान, बिजली और लघु सिंचाई विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। अधिशासी अभियंता/नोडल अधिकारी की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सूचना भेजी गई थी। इसके बावजूद कई विभागों के नामित प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे। अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उनके विभागों से संबंधित योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा नहीं हो सकी। इससे किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में बाधा आई। (संवाद)


कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप
उन्नाव। अकरमपुर वार्ड नंबर 11 में सरकारी राशन दुकान के संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने डीएम से शिकायत की है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कोटेदार दुकान बंद रखता है और खोलने पर भी कभी इंटरनेट, तो कभी सर्वर की समस्या बताकर सभी कार्ड धारकों को राशन का वितरण नहीं होता। मोहल्ला निवासी दीपक विश्वकर्मा ने निलंबित कर, आवंटन प्रक्रिया नए सिरे से पूरी कराने की मांग की है। डीएम जांच का आश्वासन दिया। (संवाद)
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed