{"_id":"6a57d1a2b06f1c4b8102210b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153878-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिविल लाइंस की ओर बनाया जाए प्रवेश द्वार और टिकटघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिविल लाइंस की ओर बनाया जाए प्रवेश द्वार और टिकटघर
विज्ञापन
फोटो-20-स्टेशन के इसी प्लेट फार्म नंबर छह की तरफ टिकट घर और प्रवेशद्वार बनाने की है मांग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर छह कचहरी की तरफ एक और प्रवेश द्वार, टिकटघर और लघु प्रतीक्षालय बनाने की मांग स्थानीय लोगों और दैनिक यात्री संघ ने सांसद से की है। इस पर सांसद साक्षी महाराज ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन परियोजना में इसे भी शामिल कराने का आग्रह किया है।
लोगों ने बताया कि कचहरी रोड पर पुल बनने के बाद स्टेशन पहुंचने में काफी चक्कर लगाना पड़ता है। कचहरी रोड पुल की तरफ बने फुट ओवरब्रिज की 90 सीढ़ियां चढ़ने में बुजुर्ग परेशान हो जाते हैं। सांसद ने रेलमंत्री को लिखे पत्र में सिविल लाइंस प्लेटफॉर्म संख्या छह की तरफ टिकटघर और प्रतीक्षालय बनाने की मांग की है। बताया कि इस ओर कचहरी, डाकघर, न्यायालय और कई शिक्षण संस्थान हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोग स्टेशन पहुंचते हैं। जनहित में आधुनिक टिकटघर और प्रतीक्षालय के निर्माण को अमृत भारत स्टेशन की परियोजना में शामिल करते हुए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।
लोगों की बात
फोटो-21-मुर्तजा हैदर
टिकटघर बनने से होगी आसानी
दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर का कहना है कि सिविल लाइंस की तरफ सभी सरकारी विभागों के कार्यालय, जिला सत्र न्यायालय, पुलिस लाइन के अलावा आधा शहर और सफीपुर, बांगरमऊ और सदर तहसील क्षेत्र के लोग भी इसी तरफ से आते हैं। रोज हजारों लोगों को परेशानी होती है। ज्यादातर जिलों में स्टेशन के दोनों तरफ टिकटघर होते हैं। ऐसी व्यवस्था यहां भी हो तो आसानी होगी।
विज्ञापन
फोटो-22-गोविंद श्रीवास्तव
एक किमी लगाना पड़ता है चक्कर
गोविंद श्रीवास्तव ने बताया सरकारी कार्यालय और कचहरी होने से जिले भर से रोज हजारों लोग यहां आते हैं। कचहरी से स्टेशन की दूरी बमुश्किल 500 मीटर होगी लेकिन पुल के रास्ते करीब एक किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचना पड़ता है। अगर सिविल लाइंस की तरफ से भी प्रवेश द्वार हो तो रोज हजारों लोगों को आसानी होगी।