फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कवि सम्मेलन में साहित्य और संस्कृति की बही बयार

Sun, 19 Jul 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-13-कार्यक्रम में कवियों को सम्मानित करते सदर ​विधायक पंकज गुप्ता व जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थ
उन्नाव। शहर के कब्बाखेड़ा रिसॉर्ट में शुक्रवार की रात आयोजित कार्यकर्ता समागम एवं कवि सम्मेलन में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की बयार बही। प्रख्यात कवियों ने हास्य, शृंगार एवं संवेदनशील काव्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इससे पहले शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

इटावा से आए कवि राजीव राज ने ‘उमरिया एक सड़क वीरान-कहां है मंजिल किसको ज्ञान, कहां कब छूट गए अपने-छल रहे मायावी सपने यादें झीनी रे झीनी रे झीनी सुनाकर तालियां बटोरीं। प्रयागराज से आए कवि अखिलेश द्विवेदी ने सुनाया ‘हम अपना दर्द बांटे या न बांटे पर हंसी बांटें, भुलाकर सारे गम अपने, सभी के संग खुशी बांटें। कवि अभिषेक अरजरिया, सौरभ जायसवाल , दिव्या शुक्ला , विश्वनाथ तिवारी और प्रियंका शुक्ला ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरीं। वहीं ग्राम मरौदा मझवारा में मनोज गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। परियर में रवि मिश्रा और पूर्व प्रधान देवी के नेतृत्व में बाबा बालखंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। ग्राम रौतापुर में मंडल अध्यक्ष सर्वेश और धनीराम के नेतृत्व में मां देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और मसवासी में सुशील रावत के नेतृत्व में गोकुल बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना व पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed