{"_id":"6a5bcad64236c9b815007925","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154064-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पालिका बोर्ड बैठक में 25 करोड़ के 300 से अधिक विकास कार्य मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पालिका बोर्ड बैठक में 25 करोड़ के 300 से अधिक विकास कार्य मंजूर
विज्ञापन
फोटो-32- बोर्ड बैठक में सभासदों के सवालों का जवाब देतीं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में शहर के 32 वार्डों के लिए 300 विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। इन पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुछ सभासदों ने अपने वार्डों के विकास में उपेक्षा का आरोप लगाया। पालिका की दुकानों के क्रय-विक्रय और उत्तराधिकार नामांतरण शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव का भी विरोध हुआ जिसे अगली बैठक तक टाला गया।
अध्यक्ष श्वेता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पालिका की आय में वृद्धि के लिए जीआईएस सर्वेक्षण कराने का प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत नवनिर्मित और परिवर्तित भवनों पर नया मासिक किराया दर लागू होगा। होर्डिंग और बैनर की किराया दर छह रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 15 रुपये करने पर सहमति बनी। पालिका की दुकानों का मासिक किराया हर पांच साल में आवंटित धनराशि पर 12.50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। आउटसोर्सिंग कर्मियों की समय वृद्धि, बायोमीट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। अध्यक्ष की अनुमति से निर्माण और विकास कार्यों सहित अन्य अनुपूरक प्रस्तावों को भी ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में किया हंगामा, सभासदों ने लगाए आरोप
बैठक के दौरान फोटो और वीडियो बना रहे बाहरी लोगों की मौजूदगी पर सभासद सुशील यादव ने विरोध किया। इस पर तीखी नोकझोंक हुई और धक्कामुक्की भी हुई। सभासद यासीन अहमद ने अपने वार्ड के विकास में उपेक्षा का आरोप लगाया। पीतांबर नगर के सभासद रवि ने भी विकास में भेदभाव की शिकायत की। कासिम नगर की सभासद गुड़िया सिंह ने स्ट्रीट लाइट लोकार्पण में उन्हें आमंत्रित न किए जाने पर आपत्ति जताई। अध्यक्ष ने सभी वार्डों में प्राथमिकता तय कर काम कराने और किसी भेदभाव से इन्कार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आय वृद्धि और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए जीआईएस सर्वेक्षण का प्रस्ताव रखा गया। इससे नवनिर्मित और परिवर्तित भवनों पर नई मासिक किराया दर लागू होगी। होर्डिंग और बैनर की किराया दर छह रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति वर्ग फीट की गई। पालिका की दुकानों का मासिक किराया हर पांच साल में 12.50 फीसदी बढ़ाने पर भी सहमति बनी। आउटसोर्सिंग कर्मियों की समय वृद्धि के साथ बायोमीट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी स्वीकृति मिली।
शहर के खस्ताहाल मार्गों का होगा कायाकल्प
नगर पालिका विभिन्न मदों से शहर में 119 विकास और निर्माण कार्य कराएगी। इनमें कई कार्यों का शहर वासियों को लंबे समय से इंतजार था। जिला अस्पताल रोड से डीएसएन कॉलेज एबी नगर तक की खस्ताहाल सड़क पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे। आवास विकास कॉलोनी से मोहल्ला राजेपुर तक का मार्ग 38 लाख रुपये से सीसी रोड बनेगा। हिरन नगर मार्ग के निर्माण पर 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जलकर विभाग के लिए वेयर हाउस बनाने पर 75 लाख रुपये और कचहरी से कब्बाखेड़ा तिराहा तक मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर 80 लाख रुपये व्यय होंगे।