{"_id":"6a70f730ed78b6d80c08b26e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154966-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
फोटो-3-गोकुलबाबा मंदिर में शिवलिंग का पूजन करते भक्त। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। शहर व ग्रामीण अंचलों में स्थित शिव मंदिरों के भोर पहर ही पट खोल दिए गए। दर्शनार्थियों ने लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। भक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, फूल, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। हर, हर महादेव व बम-बम भोले के उद्घोष से शिवालय देर शाम तक गूंजते रहे।
बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर, तालिबसराय का झारखंडेश्वर, सिद्धनाथ, पूरन नगर का गोपेश्वर महादेव, मगरवारा का गोकुलबाबा, राजाशंकर सहाय स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। सावन के पहले सोमवार पर इन मंदिरों के पट भोर पहर ही भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे के करीब भीड़ काफी बढ़ गई तो भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ दूध, बेलपत्र, फूल, भांग व अन्य सामग्री चढ़ाई और उनका पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने भगवान सदाशिव की आरती उतारी। घरों में भी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। शिव चालीसा का पाठकर भगवान शंकर को प्रसन्न करने का प्रयास किया। उधर, ग्रामीण अंचलों के भी शिव मंदिरों में भीड़ रही। भक्तों ने व्रत रखकर शिव पूजन किया।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया अभिषेक
सफीपुर। नगर के प्राचीन मोटेश्वर महादेव, शंकरी देवी, सालिगराम शिवालय, डकौली के पातालेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसरों में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
पुरवा विकासखंड के गदोरवा गांव स्थित शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर हर हर महादेव और ऊं नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। अभय, आशीष व आर्यन आदि शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। आरती के बाद ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया।