फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सेवानिवृत्त दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी

Tue, 04 Aug 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7-रामजीत (फाइल फोटो) - फोटो : Archive
उन्नाव। पीडीनगर मोहल्ले में रविवार की रात बीमारी से परेशान पुलिस विभाग के एलआईयू से सेवानिवृत्त दरोगा ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जांच कर बंदूक कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली बाईं तरफ से जबड़े से घुसकर सिर से निकल गई थी।
विज्ञापन

कन्नौज के गुरुसहांयगंज के रऊतामऊ गांव निवासी रामजीत वर्मा (67) मौजूदा समय में शहर के मोहल्ला पीडीनगर के सेक्टर सी के मकान नंबर 185 में रहते थे। बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि पिता वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद से पिता बीमार रहने लगे। उनका इलाज चल रहा था। कभी-कभी अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ता था। इससे वह परेशान थे। बताया कि मेरी पत्नी ज्योति और दो बच्चे लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गए थे। रविवार को पिता के साथ मैं घर पर था। बताया कि वह पीडीनगर में ही पोल्ट्री फार्म खोले हैं। इस कारण पिता के साथ यहीं रहता है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि पिता खाना खाने के बाद रविवार की रात करीब 11 बजे अपने कमरे में गए। कुछ देर बाद बंदूक चलने की आवाज आई। कमरे में जाकर देखा तो वह खून लथपथ फर्श पर पड़े थे। पास में बंदूक पड़ी थी। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है लेकिन हम उन्हें रीजेंसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कोतवाल, अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह, सिपाही राम फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांच की। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने बंदूक कब्जे में लेने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि घटना के समय दरोगा जी नीचे वाले कमरे में और बेटा पहली मंजिल में बने कमरे में था। फायर की आवाज सुन वह आया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बीमारी और मानसिक अवसाद से आत्महत्या की बात सामने आई है।

फोटो-7-रामजीत (फाइल फोटो)

फोटो-7-रामजीत (फाइल फोटो)- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed