{"_id":"6a70f9093e93f9278d0271da","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154986-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सऊदी अरब में डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखा 1.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सऊदी अरब में डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखा 1.20 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ के हिम्मतगढ़ गांव का युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने सऊदी अरब में रहने वाले रिश्तेदार की डिजिटल गिरफ्तारी का दबाव बनाया। छोड़ने के नाम पर 1.20 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ निवासी ताहिर अली ने बताया कि एक अगस्त को मामा के बेटे दानिश के व्हाट्सएप नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दानिश बताते हुए कहा कि वह जल्द ही घर आ रहा है। अपने पास रखे पैसे उसके खाते में भेजना चाहता है। कुछ ही देर बाद ठग ने ताहिर को रसीद भेजी जिसमें ताहिर के दिए खाते में 5,06,682 रुपये जमा होने का दावा किया था। इसके तुरंत बाद ठग ने ताहिर से कहा कि कुछ समस्या हो गई है। एक एजेंट से बात करने को कहकर भारत का एक मोबाइल नंबर दिया। जब ताहिर ने उस नंबर पर संपर्क किया तो उसने बताया कि दानिश को सऊदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका वीजा, पासपोर्ट और मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
कथित एजेंट ने दानिश को छुड़ाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की मांग की। रिश्तेदार की गिरफ्तारी से घबराए ताहिर ने बिना देर किए आरोपी के बताए खाते में तीन बार में पूरे रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के कुछ देर बाद जब ताहिर ने परिजन के जरिए दानिश से संपर्क किया तो पता चला कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। तब ताहिर को साइबर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर सेल और सोहरामऊ थाने में तहरीर दी। ताहिर ने बताया कि जब वह थाने गया तो पुलिस ने जांच में पाया कि ठगे गए पैसों में से 70 हजार रुपये केरल और 50 हजार रुपये राजस्थान से निकाले गए हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। डिजिटल गिरफ्तारी जैसा कुछ नहीं होता है।