{"_id":"6a70f8779e1cdb699000eacd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155012-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सुनासीरनाथ मंदिर पहुंचकर भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सुनासीरनाथ मंदिर पहुंचकर भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
फोटो-19-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ और मल्लावां कोतवाली के संयुक्त प्रयासों से इस बार सावन के पहले सोमवार को शिव भक्त बिना जाम में फंसे सुनासीरनाथ मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास खड़े कराए गए ट्रक शाम को गंतव्य को रवाना हुए।
गंजमुरादाबाद और मल्लावां के मध्य सीमा पर सुनासीर नाथ मंदिर है। सावन के प्रत्येक सोमवार को हजारों भक्त जलाभिषेक करने आते हैं। पिछले साल हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मल्लावां से लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे तक करीब 20 घंटे जाम लग गया था। इसमें फंसकर श्रद्धालु बेहाल हो गए थे। इस बार जाम से बचाने के लिए मल्लावां पुलिस ने उन्नाव आने वाले वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे के कट बंद कर रोक दिया था।
बांगरमऊ पुलिस ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से नीचे उतर कर हरदोई जाने वाले वाहनों को संडीला मार्ग से डायवर्ट कर दिया था। इसके चलते हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बिना जाम के यातायात चलता रहा। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों जनपदों की पुलिस के प्रयासों से इस बार भक्तों और आम राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ा।