फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बारिश ने फिर खोली पोल, 10 किमी में तीन जगह सड़क धंसी

Wed, 05 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22- हसनापुर के पास धंसी सड़क। संवाद
उन्नाव/असोहा। तेज बारिश ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खामियों को फिर उजागर कर दिया। किलोमीटर संख्या 37.3, ग्राम कांथा से बनी टोल से पहले किलोमीटर संख्या 29.6 के बीच लगभग दस किलोमीटर के दायरे में तीन जगह सड़क दबने से नाली बन गईं। चार स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी बहने से गड्ढे हो गए। इससे हादसों और सेफ्टी वॉल गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम शुरू हुई बारिश रात भर कभी हल्की तो कभी तेज होती रही। बारिश ने 4200 करोड़ की लागत से बने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की खामियां सामने ला दिया है। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में किलोमीटर संख्या 37.3 के पास पानी के बहाव से बड़ा गड्ढा हो गया है। जलनिकासी के लिए बनाई गई नाली भी मिट्टी कटान से ढह गई है। किलोमीटर संख्या 32.5 महनौरा गांव के सामने भी मिट्टी और नाली कट गई है।
विज्ञापन

बेगमखेड़ा गांव के सामने किलोमीटर संख्या 30.6 पर 29 जुलाई को सड़क धंस गई थी। निर्माण एजेंसी पीएनसी ने अगले दिन 30 जुलाई को मरम्मत कराई थी। यहां पैचवर्क फिर उखड़ने लगा है। हसनापुर गांव के पास किलोमीटर संख्या 29.6 के बीच सड़क दबने से नाली बन गई है। इससे यहां भी सड़क धंसने का खतरा बढ़ गया है। बनी टोल से 500 मीटर पहले किलोमीटर संख्या 29.2 पर 200 मीटर दायरे में सड़क उखड़ने लगी है। कई जगह गिट्टी उखड़ कर फैल गई है। लखनऊ से कानपुर तरफ की लेन पर भी किमी संख्या 45.8 रायपुर के पास और किमी संख्या 33.9 सहरावां गांव के पास सड़क पटरी की मिट्टी बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो-27, 28
एक्सप्रेसवे की धंसी सड़क की मरम्मत रुकी, दो दिन और इंतजार
छह किलोमीटर में एक ही लेन से निकलेंगे दोनों तरफ के वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव/अचलगंज। रविवार की रात बेहटा गांव के पास 200 मीटर दायरे में धंसी सड़क की 24 घंटे में मरम्मत करने के निर्माण एजेंसी के दावों पर बारिश ने पानी फेर दिया। जिन दो स्थानों पर सड़क धंसी थी, उनमें 10 मीटर सड़क की तो जैसे-तैसे मरम्मत हो गई लेकिन 200 मीटर खोदी गई सड़क में पानी भर जाने से काम रुक गया। हालांकि एनएचएआई और निर्माण एजेंसी का दावा है कि बृहस्पतिवार सुबह तक सड़क बना दी जाएगी और छह किलोमीटर में लागू डायवर्जन खत्म कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि रविवार की रात एक्सप्रेसवे की सड़क दो स्थानों पर धंस गई थी। अचलगंज के बेहटा गांव के पास पुल से पहले 200 मीटर में सड़क तीनों लेन में धंसने पर निर्माण एजेंसी पीएनसी ने सोमवार सुबह मरम्मत शुरू कराई थी। सड़क बंद कर छह किलोमीटर में दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन पर डायवर्ट किया गया था। सड़क की मरम्मत के लिए तीन फीट गहरी खोदाई कर कंक्रीट भरने और उसे समतल करने का काम चल ही रहा था कि सोमवार शाम को तेज बारिश हो गई। इससे काम रुक गया। उधर, बनाई जा चुकी सड़क पर डामर और कंक्रीट की ओवरले बिछाने का काम भी रुक गया। असोहा के कांथा गांव के पास टूटी 10 मीटर सड़क की आनन-फानन मरम्मत पूरी कर ली गई है।

क्या बोले जिम्मेदार
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 64 के पास सड़क धंसने पर तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही निर्माण एजेंसी के तीन जिम्मेदार अधिकारियों को एनएचआईए के निर्माण कार्यों के लिए दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। कुछ दिनों से बारिश के कारण सड़क दबने की घटनाएं हो रही हैं। निचली परत को निकालकर नई परतें डालकर ठीक किया जा रहा है। नियमित पेट्रोलिंग के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जहां भी कमी दिख रही हैं, वहां सुधार कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत की प्रगति धीमी है लेकिन सभी जगह सुधार कार्य बृहस्पतिवार तक पूरे कर लिए जाएंगे और यातायात पूरी तरह सामान्य कर लिया जाएगा। -नकुल प्रकाश वर्मा, पीडी एनएचएआई।


बारिश होने से सड़क की मरम्मत का काम बाधित हुई है। अतिरिक्त प्रयास करके काम कराया जा रहा है। वहीं कुछ और स्थानों पर सड़क दबने या मिट्टी कटने की समस्या हुई है, उसे भी ठीक कराया जा रहा है। अगले 15 साल तक एक्सप्रेसवे के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी है, इसे पूरी मुस्तैदी और सघन निगरानी के साथ पूरा किया जाएगा। बृहस्पतिवार तक सभी खामियों को ठीक कर लिया जाएगा।-सत्य नारायण, मैनेजर पीएनसी

फोटो-22- हसनापुर के पास धंसी सड़क। संवाद

फोटो-22- हसनापुर के पास धंसी सड़क। संवाद

फोटो-22- हसनापुर के पास धंसी सड़क। संवाद

फोटो-22- हसनापुर के पास धंसी सड़क। संवाद

फोटो-22- हसनापुर के पास धंसी सड़क। संवाद

फोटो-22- हसनापुर के पास धंसी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed