सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ऑडिट के लिए नहीं दिए अभिलेख, 11 सचिवों से 1.18 करोड़ होगी वसूली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। ग्राम पंचायतों में तैनात 11 सचिवों (ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों) ने सात साल पहले के कराए कार्यों के मूल अभिलेख ऑडिट के लिए नहीं दिए। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां और पंचायत ने कई बार रिमाइंडर दिए लेकिन अभिलेख नहीं मिले। इससे 1.18 करोड़ के विकास कार्यों का आडिट नहीं हो पाया। अब इन सचिवों के वेतन से 1.18 करोड़ की वसूली के आदेश दिए हैं। इसके लिए बीडीओ को पत्र भेजा है।
Trending Videos

जिले में 1037 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए अलग, अलग केंद्रीय व राज्य वित्त से हर साल करोड़ों रुपये का बजट दिया जाता है। इस धनराशि से गांवों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी प्रधानों की होती है। बजट शासनादेश के अनुसार खर्च हो रहा है, इसकी निगरानी के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तैनात किए जाते हैं। नियमानुसार, सचिवों को खर्च की गई धनराशि के अभिलेख बिल सहित तैयार करने होते हैं। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी खर्च की गई धनराशि का ऑडिट यानि मूल्यांकन करते हैं। इसके लिए सचिवों को अभिलेख उपलब्ध कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी द्वारा डीडीओ को भेजे गए पत्र में वित्तीय वर्ष 2017-18 में खर्च की गई 1.18 करोड़ की धनराशि के अभिलेख न देने की जानकारी दी गई। इससे ऑडिट नहीं हो सका। इसके चलते अभिलेख न देने वाले 11 सचिवों के वेतन से वसूली की संस्तुति की है। जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर सचिवों के वेतन से वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
इंसेट-1
पंचायत सचिव के नाम व वसूली धनराशि
ब्लाक पंचायत सचिव वसूली धनराशि रुपये में
हसनगंज आदमपुर बरेठी संदीप यादव 289632
हसनगंज रानीखेड़ा खालसा अनिल कुमार शर्मा 1075176
हसनगंज अजमतगढ़ी संदीप यादव 102475
हसनगंज जसमड़ा बब्बन संदीप यादव 112506
हसनगंज रसूलपुर बकिया संदीप यादव 2058237
सफीपुर मऊ मंसूरपुर महेंद्र भूषण सक्सेना 12291
सफीपुर जुझारपुर महेंद्र भूषण सक्सेना 12187
असोहा इस्माइलपुर पवन मौर्य 54914
औरास बयारी गांव विपिन कुमार 72750
औरास बिसवल संजीव कुमार 28962
औरास अहमदपुर कासिमपुर विपिन कुमार 414069
बीघापुर गढ़ेवा शिवबरन सिंह 1446982
बीघापुर भैरमपुर इंद्रपाल 255845
सि. करन मनोहरपुर उत्तम अवस्थी 19609
सि. करन रजवाखेड़ा समीर तिवारी 1768559
बिछिया नेवरना अमरेश मिश्रा 2140446
बिछिया तारगांव अमरेश मिश्रा 1489067
बिछिया इटौली अमरेश मिश्रा 515121
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed