{"_id":"69654f0c9b5406b59207693a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-143369-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा भ्रष्टाचार का रावण, पीएम मोदी ने किया अंत : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा भ्रष्टाचार का रावण, पीएम मोदी ने किया अंत : केशव
विज्ञापन
फोटो-33- कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। ग्राम सुल्तानपुर में लोकतंत्र सेनानी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कानपुर संभाग के कार्यवाह परशुराम कटियार के जन्म शताब्दी समारोह पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने मनरेगा को भ्रष्टाचार का रावण करार देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने इसका अंत किया। उन्होंने वीबी जीरामजी का बखान किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि देश आज विश्वगुरु के रास्ते पर चल रहा है। आजादी के बाद से कांग्रेस जनता पर अत्याचार करती रही। यदि देश में वंदेमातरम का उद्घोष न होता और सरदार बल्लभ भाई पटेल न होते तो देश आज भी परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ा होता। इंदिरा गांधी ने रायबरेली में बेइमानी से जीत हासिल की थी। न्यायालय में चुनौती देने के बाद इमरजेंसी लगाकर देश के साथ गद्दारी की थी। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार रूपी रावण मनरेगा को समाप्त करके वीबी-जीरामजी लागू किया है।
कार्यक्रम को संघ के नेता दिनेश सिंह, स्वात रंजन और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने भी संबोधित किया। इस दौरान 11 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और 20 दिव्यांग महिलाओं को सिलाई मशीन के साथ 1100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। डिप्टी सीएम ने पंचनिष्ठा पुस्तक का विमोचन भी किया। जिला सहकारी संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, समाजसेवी संजीव चौधरी, विमल द्विवेदी, व्यवस्था प्रमुख गिरीश वर्मा, रावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कटियार ने किया।
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, शंकरी देवी मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ता अमित कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत, युवा भाजपा नेता आशीष कनौजिया, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, ओम प्रकाश द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, राजू चौहान, समाजसेवी सुनील चौरसिया, शिव कुमार कुशवाहा आदि ने स्वागत किया।
सरैंया रेलवे क्रॉसिंग को जल्द खुलवाएं अधिकारी
उन्नाव। पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में सोमवार देर शाम पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शुक्लागंज की सरैंया रेलवे क्रॉसिंग को जल्द खोलने के आदेश प्रशासन को दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में पात्रों को शामिल किया जाए। पंचायत का बजट लंबित न रखें। उपायुक्त एनआरएलएम से सोलर संचालित पोषाहार प्लांट संचालन की जानकारी ली।
पत्रकारों से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान (जिसमें उनको दूसरे दलों के संपर्क में होने की बात कही गई) पर कहा कि जबसे बिहार चुनाव हारे हैं, तबसे मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अखिलेश नहीं चाहते हैं कि ओबीसी का कोई भी नेता आगे बढ़े। आज वह पीडीए का राग अलाप रहे हैं, 2012 से 17 के बीच जब उनकी सरकार थी, तब पीडीए कहां था। इससे पहले वह कब्बाखेड़ा स्थिति एक रिसॉर्ट में गए और सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, संजीव त्रिवेदी, एसपी जयप्रकाश सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos