सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 1.53 करोड़ से सुधरेंगे रास्ते, जलनिकासी की होगी व्यवस्था

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1-सरौती में खड़ंजा मार्ग से निकलता बाइक सवार। स्रोत: ग्रामीण।
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय से जर्जर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नाली निर्माण भी होगा। यह कार्य 1.53 करोड़ की विधायक निधि से कराए जाएंगे। इससे 50 हजार लोगों का आवागमन सुलभ करेगा।
Trending Videos

ग्राम पंचायतों में दो गांवों को जोड़ने वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हैं। कहीं पर गिट्टियां बाहर निकल आई हैं जिससे वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायकों से गुहार लगाई थी। इसके बाद मोहान विधायक बृजेश रावत ने मार्गों पर इंटरलॉकिंग कराने व नाली निर्माण का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव के आधार पर सर्वे कराकर कार्ययोजना तैयार कराई गई। इसमें लगभग 1.53 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराया गया। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई। अधिशाषी अभियंता नितिन चौधरी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही इंटरलॉकिंग कार्य व नाली निर्माण के कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-1

50 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

इन मार्गों का नए सिरे से इंटरलॉकिंग ईंट बिछाई जाएगी। इसमें हसनगंज, औरास व नवाबगंज विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग शामिल हैं। इससे करीब 50 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा और उनका आवागमन सुलभ होगा।


इंसेट-2

यहां होगा इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण

ग्राम पंचायत रसूलपुर, सरौती, नदौहा, बरूआ, जंसार, केवाना, अमरेथा, भौली, बीबीपुर, बड़ामरहा, फरीदीपुर, भटपुरा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed