{"_id":"696fd5ac58f8e8278e06b3dc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-143804-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनंतिम मतदाता सूची में आईं 10,529 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनंतिम मतदाता सूची में आईं 10,529 आपत्तियां
विज्ञापन
फोटो-25-पुरवा में अनंतिम मतदाता सूची की खामियों को लेकर बीएलओ से जानकारी लेते तहसीलदार मनीष द्व
विज्ञापन
उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी अनंतिम मतदाता सूची के संबंध में रविवार को लगाए गए विशेष शिविर में 10,529 आपत्तियां आईं। इनमें किसी ने नाम कटने तो किसी ने पिता, पति का नाम बदलने की आपत्ति दर्ज कराई है। इसके अलावा मकान नंबर में शून्य और बूथ बदल देने की भी शिकायत की है। वहीं 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं ने नाम शामिल कराने के लिए फार्म जमा किया है।
बीघापुर। एक बूथ पर 1200 मतदाताओं की संख्या निर्धारित होने का खामियाजा कई परिवार भुगत रहे हैं। नगर पंचायत के आजाद नगर निवासी संजय के परिवार के आधे वोट शास्त्री नगर में शिफ्ट कर दिए गए हैं। दूसरे वार्ड की दूरी करीब 600 मीटर है। संजय का कहना है कि घर के आधे लोगों को अब वोट डालने के लिए लंबी दूरी तय करनी होगी। इससे परेशानी का सामना करना पड़ेगा। (संवाद)
सूची में नाम नहीं तो कैसे करेंगी मतदान
बिछिया। पड़रीकला की सावित्री का नाम 2003 की मतदाता सूची में था। 2025 सूची में नाम गायब हो गया। इस पर वह परेशान हैं। उनका कहना है कि जब सूची में नाम नहीं होगा तो कैसे मताधिकार का प्रयोग करेंगी। (संवाद)
माता-पिता अलग, बेटा-बेटी दूसरे बूथ में शिफ्ट
सफीपुर। मोहल्ला सैय्यादवाड़ा मोहम्मद इज्तिबा के पिता महमूद अहमद व मां फरीना बानो का मतदान स्थल मोहल्ले में ही शांति शिक्षा निकेतन में है। इज्तिबा व बहन फातिमा को 500 मीटर दूर सनडीसन पब्लिक इंटर काॅलेज बूथ से जोड़ दिया गया है। (संवाद)
Trending Videos