सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तीन साल में जनपद में कम हो गईं 1.04 लाख महिला मतदाता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। तीन साल में महिला मतदाताओं की संख्या में 1.84 लाख की कमी आ गई है। वर्ष 2022 के चुनाव में जहां 10.45 लाख महिला वोटर थीं वहीं अब यह संख्या घटकर 8.61 लाख रह गई है। इसका कारण वर्ष 2003 सूची से संबंधित माता-पिता की मतदाता की कोई जानकारी उपलब्ध न करा पाना रहा। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम काट दिए गए।
Trending Videos

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले में वोटरों की संख्या 22,86,983 थी। इसमें महिला मतदाता 10,45,578 थीं। इधर, निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 26 दिसंबर को जारी हुई अनंतिम मतदाता सूची में कुल वोटरों की संख्या घटकर 19,17,882 हो गई। महिला मतदाताओं की संख्या भी घटकर 8,61,381 हो गई। तीन साल में मतदाताओं की संख्या में 1,84,197 की कमी आई। निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों के मुताबिक एसआईआर में वर्ष 2003 से अक्तूबर 2025 की मतदाता सूची का मिलान कराया गया है। इसमें मतदाताओं से 2003 से संबंधित जानकारी ली गई है। शादीशुदा महिलाओं से उनके मायके पक्ष के पिता-माता या दादा-दादी का 2003 का रिकॉर्ड मांगा गया। काफी संख्या में महिलाएं उपलब्ध नहीं करा पाईं। इसी कारण इनकी ऑनलाइन मैपिंग नहीं हो सकी। इससे अनंतिम मतदाता सूची से नाम कट गया और संख्या में कमी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभावार पिछले तीन साल में महिला वोटरों की संख्या

विधानसभा वर्ष 2022 वर्ष 2025 बांगरमऊ 163102 135839
सफीपुर 155487 130120



मोहान 157316 131819

सदर 186889 146511 भगवंतनगर 191649 157424



पुरवा 191135 159668

कुल 1045578 861381

जिलाधिकारी के आदेश पर महिलाओं के नाम शामिल करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिनका नाम कट गया है वह बीएलओ से मिलकर फार्म-6 भरकर निर्धारित प्रपत्रों के साथ जमा कर दें। ऑनलाइन माध्यम से आयोग के एप ECINET mobile app एवं वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म भरे जा सकते हैं। महिलाओं वोटरों की संख्या बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। -आशुतोष मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed