सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: महिला ने एसओ समेत छह पुलिसकर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसओ समेत छह पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। सभी आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। न्यायालय ने प्रार्थनापत्र स्वीकृत करते हुए इस संबंध में थाने से रिपोर्ट तलब करने का आदेश दिया है।
Trending Videos

बीघापुर थाना के मझिगवां सेवक के मजरा अढ़ौली गांव निवासी माधुरी देवी ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि 24 दिसंबर 2025 की दोपहर दरोगा श्याम नारायण सिंह व पुरुषोत्तम, आरक्षी आदित्य कुमार, सतनाम सिंह एक साथी पुलिस कर्मी के साथ उसके घर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने पति महेश व बेटे अभिनीत कुमार से पीटा। इसके बाद पुलिस बेटे अभिनीत को लेकर थाने लेकर गई और एसओ राजपाल सरोज के साथ मिलकर पीटा, इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, उसने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। पीड़िता ने सीजेएम न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 173 (4) के तहत प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय ने इसे स्वीकार करते हुए थाने से आख्या तलब करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के लिए दो फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed